Breaking News
recent

टिड्डी ने उड़ाई किसानों की नींद, विभाग हुआ सक्रिय

टिड्डी ने उड़ाई किसानों की नींद, विभाग हुआ सक्रिय

कृषि अधिकारियों ने खेतों का दौरा कर किसानों को दी सलाह

महाजन. सीमाक्षेत्र से आए टिड्डियों के दल ने अब महाजन क्षेत्र में फसलों को चौपट करना शुरू कर दिया है। वहीं कृषि विभाग भी सक्रिय हो चुका है। महाजन क्षेत्र के चक १७२ एल व १७२ आर में टिड्डी के झुण्ड नजर आने से किसानों की नींद उड़ गई है। घेसूरा के काश्तकार सुखराम छिम्पा ने बताया कि खेतों में बड़ी तादाद में टिड्डी होने से मूंगफली व अन्य फसलें खराब होने लगी है।

 

गुसाईणां व आस-पास के क्षेत्र में भी बुधवार को बड़ी संख्या में टिड्डी नजर आया। फायरिंग रेंज से सटते रामसरा में भी टिड्डी का प्रकोप नजर आ रहा है। उधर, कृषि अधिकारियों ने कहा कि अगर कहीं भी टिड्डी के झुण्ड नजर आते हैं तो उसी समय विभाग को सूचना दी जाये। ताकि समय पर नियंत्रण किया जा सके।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.