Breaking News
recent

शराब पीकर स्कूल पहुंचा प्रधानाध्यापक, भड़के ग्रामीण

मांगलियावास (अजमेर). गोला ग्राम पंचायत अंतर्गत तितरड़ी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश सोमावत बुधवार को शराब के नशे में विद्यालय पहुंच गया। इस पर ग्रामीण भड़क गए। सूचना पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिवराज गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीण गोवर्धन गुर्जर, प्रेम गुर्जर, बोदू गुर्जर सहित अन्य विद्यालय जा पहुंचे।

यहां पर ग्रामीणों ने आरोपित प्रधानाध्यापक की शिकायत दूरभाष पर विभागीय अधिकारियों से की। बाद में गोला पीईईओ मुकेश मीणा विद्यालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण शराबी प्रधानाध्यापक को हटाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित प्रधानाध्यापक की शिकायत रात्रि चौपाल में पूर्व में उपखंड अधिकारी से भी की गई थी। आरोप है कि प्रधानाध्यापक बार-बार शराब के नशे में विद्यालय पहुंच रहा है।
पीईईओ मुकेश मीणा ने उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शराबी प्रधानाध्यापक सोमावत को मांगलियावास थाने लेकर पहुंचे। यहां पर पुलिस ने सोमावत का सराधना पीएचसी में मेडिकल मुआयना कराया।
गौरतलब है कि आरोपित प्रधानाध्यापक पूर्व में भी ग्रामीणों की शिकायत पर पहले सीबीईईओ कार्यालय पीसांगन, उसके बाद ब्लॉक के जेतगढ़ व सरसड़ी स्कूल में लगाया गया था। वहां पर भी ग्रामीणों के विरोध के बाद सोमावत को पुन: तितरड़ी लगा दिया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.