Breaking News
recent

सीमावर्ती क्षेत्र में दो संदिग्धों को पकड़ा

बीकानेर. बज्जू. अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की ग्राम पंचायत राववाला में सीमाजन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनसे एक मोटरसाइकिल भी बरामद जब्त की गई है।

 

ग्रामीणों ने दोपहर को दो संदिग्ध व्यक्तियों को घूमते देख समिति के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। उन्होंने पीछा कर निगरानी रखी तो दोनों की गतिविधि संदिग्ध लगी। कार्यकर्ताओं ने पूछताछ की तो नाम पते भी गलत बताए। ऐसे में बज्जू थाने में सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

 

मध्यप्रदेश के हैं। दोनों संदिग्ध
बज्जू थाने के एएसआइ आदेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की पूछताछ में दोनों संदिग्धों ने बीकानेर से राववाला बस से सुबह आना बताया, जबकि बीकानेर से पहली बस दोपहर में पहुंचती है। बाद में उनके पास से मध्यप्रदेश की नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हो गई।

 

संदिग्धों को हिरासत में लेकर बीएसएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों को सूचना दी है। इनकी पहचान मध्यप्रदेश के रतलाम के टेहरी कस्बा निवासी शेरूनाथ और अमरनाथ के रूप में हुई है। सीमाजन कल्याण समिति के प्रेम सियाग, हरिकिशन जोशी, दलीप भादू, किशन नाई, राजेश गोदारा, विक्रम सिंह, रामपाल धतरवाल, अमराराम सेन, बलवन्त राम आदि ने संदिग्धों को पकड़ा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.