अजमेर. राजस्थान पथ परिवहन निगम अजमेर का केन्द्रीय बस स्टैड (bus stand )अब हाइटेक हो रहा है। खस्ताहाल बस स्टैंड की मरम्मत तथा एमडी व जोनल मैनेजर के लगातार निरीक्षण के बाद अब व्यवस्थओं में सुधार हो रहा है। रोडवेज बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था तथा यात्रियों पर अब ‘तीसरी आंख’ ( third eye) से नजर रखी जाएगी।
Look at the bus stand now with 'third eyeइसके अलावा यात्रियों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। रोडवेज ( rodevej प्रशासन ने बस स्टैंड पर 12 सीसीटीवी ( cctv) कैमरे लगाए गए हैं। जबकि यात्रियों के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों पर 40 एलईडी टीवी लगाए हैं। यह 1 अगस्त से चालू हो जाएंगे। यात्री इनके जरिए बसों का इंतजार मनोरंजन के साथ कर सकेंगे। कैमरे भामाशाह के सहयोग से लगाए गए है। जबकि टीवी ठेकेदार कम्पनी ने लगाए हैं। टीवी पर आने वाले विज्ञापन से निगम को सालाना लाखों रुपए की आय भी होगी। रोडवेज कर्मचारियों ने कार्यालयों के बाहर सौंदर्य के लिए गमले भी रखवाए हैं।
धूम्रपान पड़ेगा मंहगा
अब बस स्टैड पर धूम्रपान करना महंगा पड़ेगा। सीएमएचओ कार्यालय ने रोडवेज को चालान बुक उपलब्ध करवाई है। अब तक रोडवेज 50 से 200 रुपए तक जर्माना लगा रहा था। अब जुर्माने की राशि अधिक होगी।
कहां कितने टीवी
नागौर प्लेटफार्म पर 7 टीवी लगाए गए हैं। जबकि पूछताछ जनरल हॉल में 13 टीवी, कोटा प्लेटफार्म पर 8 तथा जयपुर दिल्ली डीलक्स प्लेटफार्म पर 12 टीवी लगाए गए हैं। इनकी टेस्टिंग की गई।
यहां लगे कैमरे
बस स्टैंड के नागौर प्लेटफार्म पर 2 कैमरे लगाए गए हैं। मुख्य प्रवेशद्वार पूछताछ विंडो पर 3,कोटा प्लेटफार्म पर 3, जयपुर प्लेटफार्म पर 3 तथा डीलक्स पूछताछ हॉल में 2 प्लेटफार्म पर 2 कैमरे लगाए गए हैं। ड्यूटी ऑफिसर में लगे मॉनिटर के जरिए कमरों से निगरानी की जा सकेगी।
ड्राइवरों के लिए रेस्टरूम चिह्नित
रोडवेज के लम्बी दूरी के वाहनों के चालकों-परिचालकों के आराम के लिए रेस्टरूम बनाने के लिए दो कमरे चिह्नित किए गए हैं। चालकों व परिचालकों को आराम के लिए बिस्तर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। बस स्टैंड की सुरक्षा के लिए रोडवेज प्रशासन 6 सुरक्षाकर्मी भी लगाएगा।
परामर्शदात्री समिति बनाएगा रोडवेज
रोडवेज प्रशासन रोडवेज बस स्टैंड पर सुधार के लिस सुझाव देने तथा सहयोग के लिए शहर के प्रमुख स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ते हुए परामर्शदात्री समिति बनाएगा। इसके साथ रोडवेज कर्मचारी माहवार बैठक भी करेंगे।
read more: यूडी टैक्स नहीं चुकाया तो सीज होंगे आवासीय भवन





No comments:
Post a Comment