Breaking News
recent

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे का इजाफा, डीजल पर राहत जारी

नई दिल्ली। ( Petrol diesel price Today ) मंगलवार यानी 16 जुलाई 2019 को पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। डीजल के दाम में लगातार राहत देखने को मिल रही है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम में लगातार 5वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऐसा क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में स्थिरता की वजह से देखने को मिल रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल की कितनी कीमत चुकानी होगी।

यह भी पढ़ेंः- कच्चे तेल के दाम में इस सप्ताह तेजी के आसार, भारत की इकोनाॅमी पर पड़ेगा भार

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में दाम क्रमश: 73.27, 78.88 और 76.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि सोमवार को यह इजाफा 13 पैसे प्रति लीटर का था। आपको बता दें कि यह लगातार चौथा दिन है जब पेट्रोल की कीमत में इजाफा देखने को मिला है।

यह भी पढ़ेंः- जालान समिति की सिफारिश पर केंद्र को आरबीआई से मिल सकते हैं सिर्फ 50000 करोड़

पेट्रोल की कीमत में इतना हुआ इजाफा

महानगर पेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) इजाफा (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली 73.27 6
कोलकाता 75.65 10
मुंबई 78.88 6
चेन्नई 76.09 6

यह भी पढ़ेंः- Irctc Tourism दे रहा है पांच दिनों का केरल टूर पैकेज, जानिए कितने करने होंगे खर्च

लगातार 5वें दिन डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार 5वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 12 जुलाई वाले दाम लागू रहेंगे। आपको बता दें कि 12 जुलाई डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.24, 68.31, 69.43 और 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।



Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.