Breaking News
recent

Petrol Diesel Price Today: डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, पेट्रोल के दाम लगातार चौथे दिन स्थिर

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के चारों महानगरों में डीजल लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में 10 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। वहीं बात पेट्रोल की करें तो लगातार चौथे दिन दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को क्रूड ऑयल की कीमत में 4 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में देश के लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की क्या कीमत चुकानी होगी।

यह भी पढ़ेंः- PNB Ghotala: मेहुल चोकसी पर र्इडी की बड़ी कार्रवार्इ, मर्सिडीज बेंज समेत 24.77 करोड़ की संपत्ति जब्त

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में शुक्रवार को भी पेट्रोल की कीमत स्थिर रखे गए हैं। यानी जो दाम मंगलवार को लागू थे, वो ही गुरुवार को भी लागू रहेंगे। आपको बता दें कि आखिरी बार मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में क्रमश: 72.90 और 75.70 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम 3 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिसके बाद दाम 75.12 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिसके बाद दाम 78.52 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः- भारत को 14 करोड़ रुपए का नुकसान करा गया 'धोनी का रनआउट’

डीजल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आज देश के चारों में महानगरों में लगातार दूसरे दिन कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.24 और 69.43 रुपए हो गए हैं। चेन्नई में दाम 11 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर दाम 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता में डीजल में 6 पैसे कम होकर दाम 68.31 रुपए प्रति लीटर कम हो गए हैं।

 

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.