अलवर. सरिस्का sariska pocher news अभयारण्य की रेंज तालवृक्ष के सीरावास जंगल से मंगलवार को टोपीदार बंदूक लेकर अवैध रूप से प्रवेश करते दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है।
सरिस्का के डीएफओ सेढूराम यादव के अनुसार सुंदरबास बावरियों की ढाणी सीरवास निवासी फूलसिंह उर्फ आलू पुत्र श्योलाल तथा सतीश उर्फ हाडा पुत्र प्यारेलाल को गिरफ्तार किया है। दोनों शिकारी बंदूक सहित सरिस्का के सीरावास जंगल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।
पिछले दिनों कैमरा ट्रैप में आए थे
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पिछले सप्ताह रामपुर नाका क्षेत्र में कैमरा ट्रैप में आए थे। दोनों आरोपियों के फोटो पीपली वाली जीप रोड पर लगे कैमरे में क़ैद हुए थे। उस आधार पर दोनों आरोपियों को बंदूक सहित गिरफ्तार किया गया है। वनकर्मियों ने गिरफ्तार आरोपियों से बारूद की 1 बोतल, एक थैला, एक बोतल, एक तोलिया, एक टार्च जब्त की है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वालों में क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, रामपुर नाका इंचार्ज सलेम खा, तालवृक्ष नाका इंचार्ज जितेंद्र कुमार, अखलेश, रामजीलाल सहित वनकर्मी मौजूद थे।
बाघों को होने लगा खतरा
तालवृक्ष रेंज के सीरावास जंगल में वर्तमान में तीन बाघ-बाघिन व तीन शावक मौजूद हैं। ऐसे में सीरावास जंगल में दो शिकारियों को बंदूक सहित गिरफ्तार किए जाने की घटना से बाघों पर संकट मंडराने लगा है।
सरिस्का में फिर शिकारी सक्रिय
सरिस्का में फिर से शिकारी सक्रिय हो गए हैं। शिकारियों की आसान पहुंच के चलते पूर्व में सरिस्का में कई बाघों का शिकार हो चुका है। इनमें बाघ एसटी-11, बाघिन एसटी-5 का शिकार शामिल है। इसके अलावा पैंथर, जंगली सूअर, सांभर आदि के शिकार के भी कई मामले सामने आए हैं।





No comments:
Post a Comment