जयपुर। राजस्थान में दो-चार दिनों से धीमे पड़े मानसूनी बारिश के दौर ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने एक बार फिर से पलटा खाया है। राजधानी जयपुर में बारिश का थमा सिलसिला रविवार रात फिर शुरू हुआ। मंगलवार को शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। सुबह बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरूआत हुई। मंगलवार रात करीब दो से तीन घंटे तक रिमझिम बारिश का दौर चला। वहीं बुधवार की सुबह भी बारिश के साथ हुई। जयपुर में कही मध्यम तो कही हल्की बारिश का दौर जारी है।
राजस्थान में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी ( Heavy Rain Warning in Rajasthan )
प्रदेश में आगामी तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
आज इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त बुधवार को सवाईमाधोपुर, भरतपुर, धौलपुर, करौली।
15 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश
15 अगस्त गुरुवार को कोटा झालावाड, बारां, चितौडगढ़़, भीलवाड़ा, टोंक, अजमेर, बूंदी।
16 को इन जिलों में भारी बारिश
16 अगस्त शुक्रवार को सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर जिले में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
मौसम विभाग ( IMD ) ने एक बार फिर से राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिर से सर्कुलेशन सिस्टम विकसित होने के साथ ही प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ( क्रड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठ ङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म् स्नशह्म्द्गष्ड्डह्यह्ल ) ने पूर्वी राजस्थान समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश ( द्धद्गड्ड14 ह्म्ड्डद्बठ्ठ ) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, केरल, पश्चिमी मध्यप्रदेश और केरल में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।





No comments:
Post a Comment