Breaking News
recent

इमरान के लिए पाक के हालात हुए बेकाबू, 6 साल के बाद दोहरे अंक पर महंगाई दर

नई दिल्ली। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स द्वारा जारी नए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। डॉन न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से नापे जाने वाली महंगाई दर इस साल जुलाई में बढ़कर 10.34 फीसदी रही, जोकि पिछले महीने 8.9 फीसदी थी। पिछले साल के जुलाई में यह 5.84 फीसदी रही।

यह भी पढ़ेंः- जुलाई में GST के मोर्चे पर सरकार को मिली राहत, एक लाख करोड़ के पार पहुंचा टैक्स कलेक्शन

पाकिस्तान में पिछली बार दोहरे अंकों में महंगाई दर नवंबर 2013 में दर्ज की गई थी, जो कि 10.9 फीसदी थी। महंगाई बढऩे का मुख्य कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही बिजली और गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी है। सरकार ने कुछ नए कर उपाय लागू किए गए हैं, जिसके असर से भी महंगाई बढ़कर दोहरे अंकों में पहुंच गई है।

यह भी पढ़ेंः- RBI की अतिरिक्त पूंजी हड़पना चाहती है सरकारः डी सुब्बाराव

पाकिस्तानी रुपए के मूल्य में गिरावट के कारण पिछले कुछ महीनों से आयातित उपभोक्ता और गैर-उपभोक्ता वस्तुएं महंगी हो गई हैं। साथ ही औद्योगिक उत्पादों के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी महंगा हो गया है। इमरान खान की अगुवाई वाली सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मुद्रास्फीति का लक्ष्य 11 फीसदी से 13 फीसदी तय किया है, जोकि वित्त वर्ष 2018-19 में 7.3 फीसदी था।

यह भी पढ़ेंः- जीएसटी के बाद अब इनकम टैक्स में बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार, जल्द लायेगी नया कानून

डॉन न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में मूल्य स्तर जुलाई में गैर-खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि से प्रेरित दिख रहा है। पाकिस्तान में खाद्य मुद्रास्फीति साल-दर-साल आधार पर बढ़कर 9.2 फीसदी रही है, जिसमें माह-दर-माह आधार पर 1.5 फीसदी की तेजी आई है।

 

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.