उदयपुर. Marathon runner शहर की झीलों, हरियाली एवं प्रकृति को बचाने के उद्देश्य के अलावा स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए पॉजीटिव चार्ज संस्था एवं टेम्सन्स ग्रुप की ओर से रविवार को रानी रोड पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। आयोजन में बच्चों, बुजुर्गों, युवक-युवतियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ही लोगों के बीच १ हजार पौधों का वितरण हुआ। इससे पहले ग्रामीण विधायक फूलङ्क्षसह मीणा ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। समारोह को संबोधित करते हुए मीणा ने कहा कि झीलें हमारा जीवन हैं। यदि अपने जीवन के साथ अन्याय करते हैं तो वह ही समाप्त हो जाता है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह झीलों के प्रति हमदर्दी रखे। मीणा ने कहा कि स्वयं के लिऐ कार्य करने वाले कामगार की मेहनत से उद्योग व देश आगे बढ़ेगा। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के एक बयान पर कहा कि पाकिस्तान को विश्व में भारत ने नहीं वरन् उसके कर्मों ने अलग-थलग किया है। संस्था के कार्यकारी निदेशक वी.पी.राठी ने बताया कि अपने सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत आमजन को जागरूक करने के लिये इस प्रकार का आयोजन किया गया ताकि हम स्वयं अपनी झीलों एवं प्रकृति बचाने हेतु आगे आ सकें।
चार वर्गो में रानी रोड़ स्थित राजीव गंाधी पार्क के पास से प्रारम्भ हुई इस दौड़ में दौड़ महिला-पुरूषों ने 9 किमी,10 वर्ष तक के बच्चों ने 2 किमी. व 10 से 15 वर्ष तक ने 4 किमी की दौड़़ पूरी की। दौड़ पुन: उसी स्थान पर समाप्त हुई जहंा से प्रारम्भ हुई थी। निदेशक सोनल राठी ने बताया कि दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। दौड़ रानी रोड़ से प्रारम्भ हो कर देवाली,फतहसागर पाल, मुंबइयां बाजार, पी.पी सिंघल मार्ग,महाकालेश्वर चौराहा होते हुए पुन: राजीव गांधी उद्यान के पास पंहुची। 10 वर्ष तक के बच्चें देवाली छोर तक तथा 10 से 15 वर्ष तक के बच्चें मोती मगरी तक और बड़े पूरी 9 किमी की दौड़ पूरी की। दौड़ के पश्चात वी.पी.राठी, पायरोटेक के पी.एस.तलेसरा, विनय राठी सहित अनेक ने आमजन को 1000 पौधों का वितरण किया।
ये रहे विजेता
एडल्ट मेल में शंकर लाल गमेती प्रथम, लोकेश जैन द्वितीय,रमेश चन्द्र मीणा तृतीय, एडल्ट फिमेल में दुर्गा मीना प्रथम, सुशीला मीणा द्वितीय, आशा मीणा तृतीय,10 वर्ष तक के बच्चों में अवनी कृष्णा प्रथम, भावेश मेघवाल द्वितीय, हर्षवर्धन तृतीय, 11 से 15 वर्ष तक के बच्चों में साहिल डांगी प्रथम, दक्ष माली द्वितीय, तथा हिमांशु तृतीय रहे। Marathon runner जिन्हें पुरूस्कृत किया गया।





No comments:
Post a Comment