Breaking News
recent

शनि मंदिर से दानपात्र चोरी, चोर को चार घंटे में पकड़कर भेजा जेल

बीकानेर. नोखा. यहां कुम्हारों के चौक स्थित शनि भगवान के मंदिर में सोमवार रात दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी के आरोपी पुखराज लखारा को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि आरोपी शनि मंदिर के ताले तोड़कर घुसा और वहां रखी दान पेटी को तोडऩे का प्रयास किया तो आवाज सुनकर पड़ौस के लोगों की आंख खुल गई। उन्होंने पहले तो चोर को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। बाद में शंकरलाल भार्गव ने पुलिस को सूचना दी।

 

स्थानीय लोगों ने आरोपी पुखराज पर चोरी करने की शंका जताई। इस पर उसके घर जाकर पूछताछ की गई तो वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने उसकी अन्य जगह पर तलाश की, तो वह पकड़ा गया और उसने मंदिर से चोरी करना कबूल किया।

 

आधा दर्जन चोरी, एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज
एसएचओ मीणा ने बताया कि पकड़े गए चोर पुखराज पर चोरी के आधा दर्जन और एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। वह नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातको अंजाम देता था। चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.