Breaking News
recent

गंगेश्वर महादेव का हुआ अभिषेक

उदयपुर. शिव महोत्सव समिति की ओर से 5 अगस्त को गंगू कुंड से उभयेश्वर महादेव तक 21 किलोमीटर तक प्रस्तावित कावड़ यात्रा की कड़ी में गुरुवार को गंगू कुंड स्थित भगवान गंगेश्वर महादेव का मंत्रोच्चार के बीच में अभिषेक हुआ। 11 पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने आयोजन में हिस्सेदारी निभाकर पूण्य कमाया। समारोह संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि 07 हजार कावड़ बांध कर तैयार कर दी गई है। शुक्रवार से उनमें गंगा का पानी भरने का कार्य एवं कुण्ड परिसर में जमाने का कार्य होगा। क्षेत्रीय पार्षद जगद नागदा, महेश भावसार, नरेश वैष्णव, ललित कुमावत, मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत, सुरेश रावत, नितिश पुरोहित एवं अन्य धर्मप्रेमियों ने हिस्सा लिया।

11 हजार दीपक से होगी महाआरती
उदयपुर. शिव दल मेवाड़ की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस चौराहे पर 23 अगस्त को दधिका महोत्सव का आयोजन होगा। साथ ही कई आयोजनों की धूम रहेगी। इससे पहले आयोजन को लेकर गुरुवार को सुभाष चौराहा स्थित शिव दल के क्षेत्रीय कार्यालय भारत माता मंदिर में पदाधिकारियों की बैठक हुई। दल प्रमुख मनीष मेहता, वीरमदेव सिंह, यदुराज सिंह कृष्णावत, विक्रम तेली, शंकर कंसारा, रमेश सिंघल, नितेश तेली एवं अन्य मौजूद थे।

सगसजी बावजी का जन्मोत्सव 9 को
- आज होगा रक्तदान शिविर
उदयपुर. सर्वऋतु विलास स्थित सगसजी बावजी का जन्मोत्सव ९ अगस्त को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियों का दौर जोरों पर है। आयोजनों की कड़ी में शुक्रवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में रक्तदान व फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन होगा। इसमें 151 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य है। इस कड़ी में 9 अगस्त को भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें निजाम- जयपुर, गोविन्द शर्मा- जयपुर, निशा दत्त- दिल्ली, विपुल भाई - इन्दौर से भजन गायक आएंगे। शुक्रवार को श्रावण महीने व हरियाली अमावस्या को लेकर लोकदेवता के बाल रूप का शृंगार धराया जाएगा।

सगसजी का बाल रूप शृंगार आज
सगसजी कल्याण शक्ति पीठ, दाता भवन, जोगपोल मंडी की नाल स्थित स्थानक में शुक्रवार को सरदारसिंह सगसबावजी के बाल रूप का शृंगार होगा। महंत मि_ालाल चित्तौड़ा के निर्देशन में इस कार्यक्रम को शाही अंदाज में मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की कड़ी में ७ अगस्त को एक शाम सगसजी कल्लाजी के नाम भक्ति संध्या क आयोजन होगा। श्याम अपूर्वा, संजय परिहार, मन्जार भाई, भगवती परिहार एवं भजन पार्टी प्रस्तुतियां देंगी। वहीं 8 अगस्त को कल्लाजी बावजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं 9 को सगजसजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.