उदयपुर. brahman samaj prichay sammelan समस्त ब्राहमण समाज के लिए रविवार का दिन विवाह योग्य युवक.युवतियों के लिए सौगात देने वाला रहा। समस्त ब्राह्मण सामूहिक विवाह समिति की ओर से हुए 17वें समग्र ब्राह्ममण युवक युवती परिचय सम्मेलन में पूरे राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में युवक युवतियां तथा उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। समिति प्रवक्ता हरीश पालीवाल ने बताया कि गंगू कुंड स्थित उदासीन आश्रम में परिचय सम्मेलन में जहां युवक और युवतियों ने बड़ी संख्या में आकर अपना नाम पता व्यवसाय व मासिक सैलरी के साथ पैतृक संपत्ति के बारे में जानकारी दी। वहीं हाथोंहाथ मौके पर विवाह के लिए पंजीयन कराया। इस बार सामूहिक विवाह समिति की ओर से परिचय सम्मेलन के दौरान परित्यक्ता, तलाकशुदा एवं विधवा-विधुर महिला पुरुषों ने भी विवाह के लिए पंजीयन कराया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नंदवाना थे। अध्यक्षता पन्ना लाल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में खूबीलाल पालीवाल, रामचंद्र पालीवाल सहित देश भर से आए समाजों के अध्यक्षों ने उपस्थिति दी।
युवक.युवतियों ने दिया परिचय
सम्मेलन में उदयपुर बांसवाड़ा डूंगरपुर चित्तौड़ भीलवाड़ा राजसमंद अहमदाबाद गुजरात इंदौर चेन्नई बेंगलुरु उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश उत्तराखंड सहित विभिन्न प्रदेश के अन्य जिलों से आए युवक.युवतियों ने अपना बारी.बारी से कतार में खड़े होकर परिचय दिया। विवाह को लेकर प्राथमिकताएं भी बताई। कई युवक युवतियों की तरफ से उनके अभिभावकों ने अपने बच्चों का परिचय दिया। मौके पर सभी प्रतिभागियों ने अपने बायोडाटा बना कर विवाह समारोह समिति के प्रमुख एच आर पालीवाल को मय फोटो जमा कराएं। पालीवाल ने बताया कि आगामी 15 दिनों में सभी बायोडाटा को मय रंगीन चित्र प्रतिभागियों के प्रकाशित कर प्रकाशन होगा।
स्मारिका का नि:शुल्क प्रकाशन
विवाह समारोह समिति की व्यवस्थापिका प्रेमलता पालीवाल ने बताया कि 15 दिवस के पश्चात प्रकाशित स्मारिका का संस्था कार्यालय से सभी प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों को इसका निशुल्क वितरण किया जाएगा। brahman samaj prichay sammelan इच्छुक प्रतिभागी व उनके परिजन एक दूसरे से समस्त जानकारी जुटाकर रिश्ते जोड़ पाएंगे।





No comments:
Post a Comment