Breaking News
recent

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के आए ‘अच्छे दिन’

अजमेर. महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी आदेशों से उपखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लाभ मिलेगा। विभाग की ओर से मानदेय बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ७,४३२ से ७,५६९ रुपए तक मानदेय मिलेगा। इसमें मैट्रिक-नॉन मैट्रिक और अनुभव के हिसाब से मानदेय तय किया गया है।

पहले यह ५९३२ से ६०६९ रुपए तक था। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ५,७५० रुपए महीना वेतन मिलेगा। पहले यह ४,५०० रुपए महीना था। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका को अब हर माह ४,२५० रुपए महीना मिलेगा। पहले यह ३५०० रुपए महीना था।

किशनगढ़ उपखंड क्षेत्र में शहरी क्षेत्र में ९२ और ग्रामीण क्षेत्र में १४४ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। शहरी क्षेत्र में ११ और ग्रामीण क्षेत्र में २५ मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में ९४ और ग्रामीण क्षेत्र में १४५ सहायिकाएं है। मानदेय बढ़ोतरी के आदेशों से यह सभी लाभांवित होगी।

राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं विभागीय कामकाज के अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी सहयोग करती है। विशेषकर चुनावों में मतदान बढ़ाने के लिए होने वाले कार्यक्रमों में इनकी भागीदारी रहती है।

आशा सहयोगिनी को इंतजार

राज्य सरकार की ओर से आशा सहयोगिनियों का भी मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर दी गई है। इससे अब आशा सहयोगिनियों को भी बढ़ा हुआ मानदेय मिलने की उम्मीद बंधी है। राज्य सरकार की ओर से घोषणा होने के कारण यह जल्द क्रियान्वित होने की संभावना है।

आशा सहयोगिनियों का वर्तमान मानदेय २५०० रुपए महीना है। इसमें २०० रुपए और बढ़ाने की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से इनका मानदेय बढ़ाने की घोषणा अक्टूबर माह से की गई थी। इसके बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव भी निकल गए। यह घोषणा अब जाकर क्रियान्वित हुई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.