Breaking News
recent

जनसमस्याओं व वार्ड परिसीमन में कमियों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बीकानेर. जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने और वार्ड परिसीमन में रही कमियों के विरोध में सोमवार को जम्भेश्वर नगर, जीवण नाथ बगेची, फूलनाथ तालाब, भाटों व ओडों का बास क्षेत्र के निवासियों ने प्रदर्शन कर जिला कलक्टर व निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपे। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने बताया कि लम्बे समय से ये क्षेत्र विकास कार्यो को लेकर उपेक्षित है।

 

समस्याओं का समाधान नहीं होने से लोग परेशान है। मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि वार्डो के परिसीमन कार्य में इन क्षेत्रों की उपेक्षा की गई है। जिस प्रकार से परिसीमन हुआ है, क्षेत्र विकास कार्यो से वंचित रहेगा। पतराम ज्याणी, बनवारी सियाग, लिच्छु महाराज, जगदीश सियाग, रामचन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।

 

 

रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बीकानेर. ऑल इंडिया एससी, एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, उपरे. ने स्टोर डिपो रेलवे और वर्कशॉप गेट पर वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक के खिलाफ धरना दिया। अध्यक्ष घनश्याम लावा ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। सचिव कुशालचंद मीणा, लक्ष्मीनारायण, सुभाषचंद्र, मोहनलाल, बकीमचंद्र, शंभूमीणा, मुकेश चांवरिया आदि उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.