Breaking News
recent

दो बाइक भिड़ी, एक की युवक की मौत

दो बाइक भिड़ी, एक की युवक की मौत

बज्जू क्षेत्र में हादसा : दो जने गंभीर घायल

बीकानेर. बज्जू. तहसील के आरडी 860 के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो जने गंभीर घायल हो गए।राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी सुभाष गोदारा ने बताया कि आरडी ८६० से दो किलोमीटर बाइकों की भिड़ंत हुई, जिससे दोनों बाइकों पर सवार तीन जने गंभीर घायल हो गए। तीनों को बज्जू के स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।

 

वहां से उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रोमा सेंटर में बांगड़सर निवासी कायमदीन (२३) पुत्र नेजू खां को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बज्जू निवासी पुरुषोत्तम (२२) पुत्र राधेश्याम ब्राह्मण और ८६० आरडी निवासी गजुसिंह (२२) पुत्र लाधुसिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.