Breaking News
recent

महाराष्ट्र में बाढ़ से मारवाड़ में गरीब की थाली से दूर हुआ प्याज

पाली. प्याज उत्पादक राज्य में बाढ़ क्या आई, आम आदमी की थाली से तो प्याज दूर ही हो गया। एक सप्ताह में ही प्याज के दाम 15 से बढकऱ 40 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए। व्यापारियों की मानें तो प्याज उत्पादक राज्य में बरसात के कारण स्टॉक नहीं होना बताया जा रहा है। ऐसे में वहां से सप्लाई कम हो रही है। दरअलस, महाराष्ट्र के साथ ही मध्यप्रदेश, आंधप्रदेश और कर्नाटक की मंडिया से प्याज की आवक होती है। इन प्रदेशों में बरसात की अधिकता के चलते प्याज की फसल खराब हो गई है। बरसात के कारण प्याज का स्टॉक भी प्रभावित हुआ है। इस कारण प्याज के दामों में तेजी आ गई है। स्टॉकिस्टों और व्यापारियों का मानना है कि प्याज के दाम बढकऱ प्रति किलो 50 रुपए तक पहुंच सकते है।

मंडी में 2800 रुपए क्विंटल के भाव
होलसेल प्याज विक्रेता इस्माइल भाई के मुताबिक पाली की मंडी में गुजरात से प्याज की आवक होती है। मंडी में इन दिनों प्याज 2700 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल के दाम से बिक रहे है। जबकि गुजरात में वर्तमान के दाम 3100 रुपए प्रति क्विंटल के चल रहे है। प्याज के दाम बढऩे से बिक्री पर काफी ज्यादा असर बढ़ा है। बाजार में रिटेल में प्याज 35 से 40 रुपए किलो के भाव में बिक रहे है।

दुगुने हुए प्याज के भाव
रिटेल में 40 रुपए प्रति किलो के भाव से प्याज बिक रहा है। एक सप्ताह में ही प्याज के दाम दुगुने बढ़ गए है। बारिश के कारण प्याज के दाम बढ़े है।
मनोहरलाल कुमावत, रिटेल सब्जी विक्रेता

श्रम निरीक्षकों की नियुक्ति की मांग
पाली. पाली जिला लघु उद्योग मजदूर यूनियन ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर श्रम निरीक्षकों की नियुक्ति की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि श्रम कार्यालय में श्रम निरीक्षकों के पद खाली है। इसे योजनाओं का लाभ नहीं मिला रहा। इस मौक्े पर गोपालसिंह शेखावत, श्रवण शर्मा, कानसिंह चौहान, रूपाराम बंजारा सहित कई जने मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.