Breaking News
recent

दो दिन राजस्थान पर भारी! आज और कल इन इलाकों में अति भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने के निर्देश

जयपुर। प्रदेश में मानसून ( Monsoon ) एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ( IMD ) ने सोमवार और मंगलवार को पूर्वी राजस्थान ( Eastern Rajasthan ) के कई इलाकों में अति भारी बारिश ( Heavy Rain in Rajasthan ) की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ( Rajasthan Weather Forecast ) ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में एक दो स्थानों पर भारी से भी भारी बारिश का अलर्ट ( Heavy Rain Alert ) जारी किया है। भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़, बूंदी, बांरा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडगढ़ एवं सिरोही जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडगढ़, प्रतापगढ, एवं सिरोही जिलों में भारी बरसात की चेतावनी दी है।

विभाग ने राजस्थान के अलावा पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अंडमान निकोबार, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, केरल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी तूफान के साथ बिजली कडक़ेगी। अरब सागर के दक्षिण पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में तेज रफ्तार से हवा चलेगी।


वहीं रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश ( rain ) का दौर चला। राजधानी जयपुर में कई जगह बूंदाबांदी और कई इलाकों में तेज बारिश से लोगों को राहत महसूस हुई है। शहर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे सडक़ों पर पानी बहने लगा। सोमवार को भी मौसम विभाग ने जयपुर में मेघगर्जन के साथ हल्की एवं मध्यम बारिश की संभावना जताई है।


अगस्त के पहले पखवाड़े में मूसलाधार बारिश के कारण प्रदेश के कई बड़े बांध लबालब हो गए। शनिवार तक कोटा बैराज बांध से एक गेट के जरिए 2467.64 क्यूसेक, कोटा के ही जवाहर सागर बांध से 1590.75, टोंक के बीसलपुर से 3100, झालावाड़ जिले के कालीसिंध बांध के दो गेट खोलकर 8488.70 क्यूसेक पानी की निकासी की जारी थी। अच्छी बरसात के कारण अब तक राज्य के छोट बड़े 296 बांध लबालब हो चुके हैं। इनमें 104 बांध बड़े है। इसके अलावा अब तक 344 बांध आंशिक रुप से भर चुके हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.