-03 जिलों में असामान्य बारिश
-09 जिलों में सामान्य से अधिक
-16 में सामान्य वर्षा
-308.26 मिमी वर्षा राज्य में एक जून से तीन अगस्त तक
-810 में से 35 बांध लबालब...359 खाली
जयपुर। राज्य में औसत सामान्य वर्षा हो जाने के बाद भी अभी पांच जिलों में बरसात की कमी है, जबकि अजमेर, झुंझुनूं एवं सीकर जिलों में असामान्य तथा नौ जिलों में सामान्य से अधिक एवं सोलह में सामान्य बारिश हो चुकी है। जल संसाधन विभाग के अनुसार राज्य में गत एक जून से तीन अगस्त तक 308.26 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है जो सामान्य वर्षा 267.05 की तुलना में 15.4 प्रतिशत अधिक हैं। सामान्य से 19 प्रतिशत कम और अधिक वर्षा सामान्य श्रेणी में मानी जाती है। गत वर्ष इस दौरान 290.15 मिलीमीटर बरसात हुई थी।
-अलवर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, जालोर व सिरोही महरूम
राज्य में अब तक सामान्य वर्षा होने के बावजूद अलवर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, जालोर एवं सिरोही जिलों में बरसात की कमी बनी हुई है। इन जिलों में सिरोही जिले में सबसे अधिक 35.7 प्रतिशत से भी अधिक बारिश की कमी है। इसी तरह जालोर जिले में सामान्य से 29.6 प्रतिशत, अलवर में 23.3, श्रीगंगानगर में 22.4, बीकानेर 18.1 एवं जैसलमेर में 21.1 प्रतिशत सामान्य से कम बरसात हुई है।
-तीन जिलों में असामान्य बारिश
-राज्य में इस समय अच्छी वर्षा का दौर जारी हैं और झुंझनूं में अब तक 222.60 मिलीमीटर सामान्य वर्षा की तुलना में 415.87 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 86.8 प्रतिशत अधिक है।
-सीकर में अब तक 227.20 मिलीमीटर सामान्य वर्षा के मुकाबले 419.95 मिलीमीटर बरसात हुई जो सामान्य से 84.8 प्रतिशत अधिक है।
-अजमेर में भी 226.80 मिलीमीटर सामान्य वर्षा के मुकाबले 378.33 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है जो सामान्य से 66.8 प्रतिशत अधिक है।
-नौ जिलों में सामान्य से अधिक
इस दौरान नौ जिलों में सामान्य से अधिक बरसात हो चुकी है, जिनमें भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, चूरू, जयपुर, कोटा, नागौर, राजसमंद एवं सवाईमाधोपुर जिले शामिल है।
-सोलह जिलों में सामान्य
इसके अलवा अब तक सोलह जिलों में सामान्य बारिश हुई जिनमें उदयपुर, टोंक, पाली, करौली, जोधपुर, झालावाड़, डूंगरपुर, धोलपुर, दौसा, भरतपुर, बाड़मेर, बारां, हनुमानगढ़, बीकानेर, प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा शामिल है।
-416 बांध भरे आंशिक रूप से
इस दौरान राज्य के छोटे बड़े 810 बांधों में अब तक 35 बांध पूर्ण रूप से भर चुके हैं। इनमें 416 बांध आंशिक रूप से भरे गये है, जबकि 359 अभी खाली है। राज्य के बांधों में अब तक भराव क्षमता 12701.73 एमक्यूएम के मुकाबले 5245.80 एमक्यूएम पानी पहुंच गया है जो 41.30 प्रतिशत है। पिछले साल इस दौरान इन बांधों का जल स्तर 5705.53 एमक्यूएम था। गत पंद्रह जून को इन बांधों में 3425.91 एमक्यूएम पानी था जो भराव क्षमता का 26.97 प्रतिशत था। जयपुर सहित अन्य कुछ जिलों में पेयजल आपूर्ति का करने वाले टोंक जिले में स्थित बिसलपुर बांध का जलस्तर बढ़कर 307 आरएल मीटर से ऊपर पहुंच गया है।
-मौसम विभाग कहिन...
मौसम विभाग के अनुसार आगामी अड़तालीस घंटों में राज्य के एक दो स्थानों पर भारी बरसात की संभावना है जिससे करीब दो दर्जन जिले प्रभावित हो सकते हैं, इनमें भरतपुर, बूंदी़, चित्तौडग़ढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, सिरोही, प्रतापगढ़, सीकर, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, टोंक एवं उदयपुर शामिल है। पांच अगस्त को एक दो स्थानों पर जहां भारी बारिश की संभावना है, उससे बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर एवं पाली जिलें प्रभावित हो सकते है।





No comments:
Post a Comment