Breaking News
recent

बीकानेर में इस दिन हो सकती है बारिश

बीकानेर. बीकानेर अंचल में सुबह बादलों की आवाजाही रही, लेकिन शाम को शहर में बूंदाबांदी और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

शहर में अलसुबह से ही बादल छाए रहे, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी हवा चलने से बादल इधर-उधर हो गए। हालांक दिन में धूप कम रही, लेकिन लोगों को उमस सताती रही। शाम 7 बजे शहर में बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया।

 

यहां हुई बारिश

सूडसर गांव सहित आस-पास के गांवों में बारिश हुई। शाम करीब साढ़े चार बजे तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब आधे घंटे तक चला। बारिश से गलियों में पानी भर गया। बारिश से खेतों में मूंगफली की फसल को जीवनदान मिला है।उधर, नापासर कस्बे में शाम पांच बजे बाद करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। कई जगह पानी भरने से आवागमन में परेशानी हुई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.