बीकानेर. हरीशचंद्र लोक प्रशासन प्रशिक्षण संस्थान परिसर में मंगलवार को 70 वां जिला स्तरीय वन महोत्सव जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 201 पौधे लगाकर सारसंभाल की शपथ ली गई।जिला कलक्टर गौतम ने कहा कि जंगल हमारे जीवन में कितनी अहम भूमिका निभाते हैं, इससे हमें भलीभांति परिचित होना ही होगा। अन्यथा बहुत देर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वृक्ष कार्बनडाइऑक्साईड लेकर हमें जीवनदायी ऑक्सीजन देता है। एक पेड़ अपने आयुकाल में लाखों रुपये की ऑक्सीजन बनाता है।
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जीवन में जितनी ऑक्सीजन लेता है, उसे उसकी तुलना में ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। गौतम ने कहा कि वन महोत्सव के दौरान गांव-शहर व मौहल्लों में पौधरोपण करवाया जाएगा।बीकानेर पंचायत समिति की प्रधान राधा देवी ने कहा कि वन हमारे दैनिक जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम स्वयं को वनों से अलग नहीं कर सकते।
मुख्य वन संरक्षक एम. के. अग्रवाल ने पर्यावरण असंतुलन से दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने बताया कि जिले में वन विभाग ने इस वर्ष 5 लाख से अधिक पौधे वितरित किए हैं।
हरीश चंद्र लोक प्रशासन प्रशिक्षण संस्थान के अतिरिक्त निदेशक प्रशासन विजय पाल भुल्लर, अतिरिक्त निदेशक लेखा योगिता गोयल, अतिरिक्त निदेशक बीमा शिशिर चतुर्वेदी, वन सरंक्षक जय प्रकाश, मण्डल वन अधिकारी अनिता, कौशल सक्सेना, वीरेन्द्र जोरा ने भी विचार व्यक्त किए।
सेवाश्रम के मूक बधिर बच्चों ने अंहिसा, शान्ति, सौहार्द के संदेश पर आधारित नृृत्य की प्रस्तुति दी। मोहम्मद इकबाल ने सांप को पकडऩे की प्रक्रिया के बारे में बताया और वन्य जीवों के संरक्षण पर बल दिया। इससे पहले अतिथियों ने संस्थान परिसर में नीम, गुलमोहर, रोहिड़ा, खेजड़ी, अमलताश आदि के पौधे लगाए गए।





No comments:
Post a Comment