Breaking News
recent

महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर आयुष्मान तक सबने एक सूर में बोला 'जयहिंद' फैंस को ऐसी दी 'स्वतंत्रता दिवस' की शुभकामनाएं

15 अगस्त को पूरे भारत देश में आजादी का जश्न बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आजादी की 73वीं वर्षगांठ की धूम देश के हर कोने में देखी गई। 15 अगस्त, 1947 को भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। देश को आजाद करवाने के लिए ना जाने कितने क्रांतिकारियों ने अपना लहू बहाया और भारत मां में लिए अपना बलिदान दिया। आजादी के इस पर्व पर हर देशवासी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी एक सूर में 'जयहिंद' बोलते नजर आए। आइए देखते स्वतंत्रता दिवस ( Independence day ) पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने देशवासियों को किस अंदाज में दी शुभकामनाएं...

aushman kurana

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस और देशवासियों को ट्विटर पर स्वतंत्रता दिवस ( Independence day 2019 ) पर बधाई दी है। उन्होंने तिरंगे को सलाम करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। अभिनेता अजय ने 73वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।

जाने माने कवि कुमार विश्‍वास ने भी अपनी कविता है नमन उनको शेयर कर 15 अगस्‍त की शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने लिखा है- स्वतंत्रता दिवस की अनेक शुभकामनाएं प्रथम प्रणाम, देश के स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों और तमाम जवानों को जो सुनिश्चित करते हैं कि जब तक उनके फ़ौलादी सीने हिमालय बने खड़े हैं, तब तक हम पर उठने वाली हर कुदृष्टि नाकाम होगी। आपके होने से हम हैं।

केसरी के गाने तेरी मिट्टी के बोल ल‍िखने वाले मनोज मुंतश‍िर ने भी 15 अगस्‍त पर चाहने वालों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, हुमा कुरैशी ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं।

nushrat barucha

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.