Breaking News
recent

प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव आज, मतगणना कल, यहां के छात्र-छात्राएं आज नहीं डाल पाएंगे वोट

जयपुर। छात्रसंघ चुनाव ( Student Union Election 2019 ) के तहत प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों और 207 सरकारी कॉलेजों में मंगलवार को मतदान होगा। करीब पांच लाख विद्यार्थी सुबह 8 बजे से 1 बजे तक वोटिंग करेंगे। मतगणना 28 अगस्त को होगी। मतदान के लिए कॉलेज व विश्वविद्यालयों में विशेष व्यवस्थाएं की गई है। मतदान के बाद मतपेटियां सुरक्षित रखी जाएंगी। गौरतलब है कि 45 सरकारी कॉलेजों में केवल कक्षा प्रतिनिधि चुने गए हैं। वहीं जयपुर हरिदेव जोशी पत्रकारिता विवि में चुनाव नहीं हो रहे हैं। कोटा विवि में भी चुनाव स्थगित किए गए हैं। अलवर के मत्स्य विवि में 9 सितंबर को चुनाव होंगे।


छात्रसंघ चुनाव ( chhatra sangh election 2019 )के तहत राजस्थान विश्वविद्यालय ( Rajasthan University ) और संघटक कॉलेजों में मतदान होगा। विवि व संघटक कॉलेजों में 23,563 छात्र-छात्राएं अपेक्स व संघटक कॉलेजों के छात्रसंघ पदाधिकारियों के लिए वोट करेंगे। विश्वविद्यालय में अपेक्स अध्यक्ष के पद पर इस बार कड़ा मुकाबला है। एनएसयूआइ के उत्तम चौधरी, एबीवीपी के अमित कुमार बड़बड़वाल के साथ एनएसयूआइ के बागी मुकेश चौधरी और पूजा वर्मा में कड़ा मुकाबला है।

पीजी के विद्यार्थी चार और यूजी के देंगे आठ वोट ( student union election 2019 rajasthan )
विवि कैम्पस में पीजी विभागों के विद्यार्थी केवल अपेक्स पदों के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए वोट डालेंगे, यानी की पीजी के विद्यार्थी चार वोट डालेंगे। वहीं, यूजी के विद्यार्थी अपेक्स पदों के साथ संबंधित कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारी का भी चुनाव करेंगे। यूजी के विद्यार्थी आठ वोट डालेंगे।

101 बूथों पर होगा मतदान
मतदान के लिए इस बार विवि ने बूथों की संख्या बढ़ाई है। 18 मतदान केंद्रों के 101 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। विवि कैम्पस में मेन गेट से मतदाताओं को विभागों तक ले जाने के लिए 10 ई-रिक्शे व दो बसें लगाई गई हैं। कैम्पस के अंदर निजी वाहन नहीं आ सकेंगे। पिछले वर्षों में मतदान प्रतिशत लगातार गिर रहा है। इस बार वोट प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
चुनावी कार्यालयों में बाड़ाबंदी, चला पार्टियों का दौर: इधर, वोटर्स को रोकने के लिए प्रत्याशियों के कार्यालयों में बाड़ाबंदी की गई। छात्रावासों व आस-पास के क्षेत्रों के मतदान करने वालेे छात्र-छात्राओं को कार्यालयों में रखा गया। दिन ही नहीं रात में भी छात्र-छात्राएं कार्यालयों पर ही रहे। दिनभर पार्टियों का दौर चलता रहा। चुनावी लंगरों में समर्थकों ने जमकर पूडी-सब्जी के चटखारे लिए।

अपेक्स पदों पर इनमें मुकाबला
अध्यक्ष - उत्तम चौधरी, अमित बड़बड़वाल, मुकेश चौधरी, पूजा वर्मा और मनजीत बड़सरा।
उपाध्यक्ष - प्रियंका मीणा, दीपक कुमार, कोमल
महासचिव - महावीर प्रसाद गुर्जर, अरुण शर्मा, नितिन कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार जीत, अभिषेक मीणा, भूप सिंह गुर्जर, राजेश चौधरी।
संयुक्त सचिव - लक्ष्मी प्रताप खंगारोत, किरण मीणा, अशोक चौधरी
शोध छात्र प्रतिनिधि - विक्रम सिंह थालौर, कल्पेश चौधरी।

इन कॉलेजों में इतने वोट
कॉलेज----वोटर
कॉमर्स----4,340
महाराजा----2,723
महारानी----6,369
राजस्थान----3,420
लॉ कॉलेज----1,190
फाइव इयर लॉ कॉलेज----773
पोद्दार मैनेजमेंट कॉलेज----120
कैम्पस----4,628
कुल वोट----23,563

आरयू में ऐसी रहेगी छात्रसंघ चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था
राजस्थान विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संघ चुनाव को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए 9 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कानून व्यवस्था की निगरानी डीसीपी ईस्ट राहुल जैन और एडिशनल डीसीपी ललित शर्मा को सौंपी गई है। इसके अलावा 800 जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं।

चारों तरफ सौंपी जिम्मेदारी
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि डीसीपी राहुल जैन के नेतृत्व में राजस्थान विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जेडीए सर्कल, झालाना बायपास, राजस्थान विश्वविद्यालय प्रवेश द्वार और अंदर परिसर में एक-एक एडिशनल डीसीपी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राजस्थान, कॉमर्स, महाराजा कॉलेज में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

छात्रसंघ चुनाव के लिए यातायात की विशेष व्यवस्था
राजस्थान विश्वविद्यालय और संगठक कॉलेजों में मंगलवार को आयोजित छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। डीसीपी यातायात, राहुल प्रकाश ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के दौरान मंगलवार को जेएलएन मार्ग पर यातायात सामान्य रहेगा। आवश्यकता पडऩे पर वाहनों को सामानांतर मार्ग से निकाला जाएगा। छात्र चुनाव स्थल तक किसी प्रकार का वाहन नहीं ले जा सकेंगे।

कामर्स कॉलेज में तैनात पुलिसकर्मी वहां लगी बैरिकैडिंग के दूसरी तरफ की यातायात को आवश्यकता पडऩे पर डाइवर्ड करेंगे। विश्वविद्यालय, राजस्थान, कॉमर्स, सुबोध, महारानी और महाराजा कॉलेज के मुख्य मार्ग, सर्विस लेन सहित राजेंद्र मार्ग, बापू नगर और गांधीनगर रेलवे स्टेशल के सामने वाहन की पार्किंग निषेध रहेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.