Breaking News
recent

राजस्थान में मूसलाधार! खोले गए कई बांधों के गेट, आज यहां भारी बारिश मचा सकती है तबाही

जयपुर। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार को दिनभर बारिश हुई। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक प्रतापगढ़ जिले में 5 इंच बारिश दर्ज की गई। कोटा में 14 घंटे में करीब 4 इंच, दौसा में 4 इंच बरसात हुई। बूंदी के नैनवां क्षेत्र का कासपुरिया के निकट कच्चा नाला अवरुद्ध होने से कासपुरिया गांव में पानी घुस गया। जिससे 2 कच्चे मकान ढह गए। केशवरायाटन में बारिश का पानी तहसील उपखंड कार्यालय परिसर में घुस गया। बूंदी में 107, तालेड़ा में 115, के.पाटन में 106, नैनवां में 70 एमएम बारिश दर्ज की गई।

 

आज यहां भारी बारिश
मौसम विभाग ने 15 अगस्त को हाड़ौती में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बांसवाड़ा के माही बांध में जल आवक बने रहने पर बुधवार को 16 गेट खोले गए। बांध में 37500 क्यूसेक पानी की आवक के मुकाबले 35000 क्यूसेक छोड़ा गया। कोटा बैराज के 13 गेट खोल 5-5 फीट खोलकर 78 हजार क्यूसेक पानी की निकासी गई।

 

टीले पर 5 युवक फंसे
बारां किशनगंज क्षेत्र के कागला बमोरी गांव के समीप परवन नदी में एक टीले पर 5 युवक फंस गए। रेस्क्यू टीम ने उन्हें निकालने का अभियान शुरू किया है। उधर, कोटा के बड़ौद कस्बे में कालीसिंध में एक युवक बह गया और प्रतापगढ़, भीलवाड़ा में दो लोगों की मौत हो गई। हिण्डोली में बाइक से जा रहा एक युवक आकोदा खाल पार करते समय बह गया।


ये मार्ग रहे बंद
कोटा जिले में कोटा-सांगोद मार्ग। कोटा-सुल्तानपुर, श्योपुर, कोटा-कनवास वाया अरण्डखेड़ा तथा चेचट-अमझार मार्ग। ताकली में उफान के कारण चेचट-अमझार मार्ग। बूंदी जिले में हिण्डोली-चेनपुरिया मार्ग अलोद - चेता मार्ग, रायथल-ऐबरा, गेण्डोली-झालीजी का बराना, नमाना -बरूंधन, नमाना- बूंदी, गरड़दा- नमाना, बिजौलिया -गरड़दा, आमली- नमाना, श्यामू-नमाना, कालानला-बांसी मार्ग।

 

कहां कितनी बारिश
प्रतापगढ़-----------5
कोटा----------- 4
मोरेल (दौसा)----------- 4
बूंदी -----------4
बेगूं (चित्तौडगढ़़)----------- 3.4
श्रीमाधोपुर (सीकर)----------- 3
बिजौलियां (भीलवाड़ा)----------- 2
बारिश (इंच में)

14 अगस्त की स्थिति
प्रमुख बांधों में पानी की आवक

बीसलपुर (टोंक)
भराव क्षमता 315.50 मी.
वर्तमान स्तर 310.41 मी.

बरधा (बूंदी)
भराव क्षमता 21. 00 फीट
वर्तमान स्तर 21.00 फीट

पांचना (करौली)
भराव क्षमता 258.62 मी.
वर्तमान स्तर 251.50 मी.

जवाई (पाली)
भराव क्षमता 61 फीट
वर्तमान स्तर 20.90 फीट

माही (बांसवाड़ा)
भराव क्षमता 281.50 मी.
वर्तमान स्तर 281.30 मी.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.