चूरू - राजस्थानी फिल्म एनी टाईम हेकड़ी का मिशन क्लासेज में विधि विधान के साथ फिल्म निर्माता गोविंद लुगरिया ने कैमरा की पूजा अर्चना कर मुहूर्त किया।
निर्माता गोविंद लुगरिया ने बताया कि इस दौरान बड़े पर्दे की हिंदी फीचर फिल्म सन ऑफ मारवाड़ के पोस्टर का विमोचन भी जीएसएम एंटरटेनमेंट की टीम के साथ किया गया।
एनी टाईम हेकड़ी फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू होगी।
आर के प्रजापति ने बताया कि इन दोनों फिल्मों में राजस्थान और मुंबई के कई बड़े कलाकार भी नजर आने वाले है ।
फिल्म के निर्माता निर्देशक गोविंद लुगरिया, लाइन प्रोड्यूसर आर के प्रजापति, डी ओ पी बृजेश लडवाल, स्टोरी शिवनंदन , कॉन्सेप्ट महेश सैनी, डायलोग उमेश शर्मा, गीतकार रफीक राजस्थानी, संगीत गुणवंत सैन मुंबई का होगा।
इस मौके पर अभिनेता असलम खान ने भी अपने विचार प्रकट किये और कार्यक्रम में उषा शर्मा, राज रावल, मणिपाल, जतिन अफजल गौरी, दीनदयाल लुगरिया, राकेश सांकृत्य, मुबारक खान, हरिकृष्ण रवि , रामनिवास बुड़ान, संजय घायल, रविन्द्र पचार, निर्मल झांझरिया, अशोक लुगरिया आदि मौजूद थे।
प्रजापति ने कहा सन ऑफ मारवाड़ में राजस्थान के हर जिले से और मुंबई से कई टैलेंटेड कलाकार एक साथ काम करेंगे और इसकी शूटिंग राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और मुंबई में होगी।







No comments:
Post a Comment