Breaking News
recent

बीकानेर एसीबी की टीम ने की कार्रवाई- वित्तीय सलाहकार भारती के मकान की तलाशी

बीकानेर. जनजाति विकास विभाग, उदयपुर में वित्तीय सलाहकार भारती राज पर एसीबी का शिकंजा कसता जा रहा है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी टीम ने बुधवार को उनके बीकानेर और उदयपुर स्थित मकान में तलाशी ली।एसीबी बीकानेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर डीवाईएसपी शिवरतन गोदारा एवं हैडकांस्टेबल, बजरंगसिंह के नेतृत्व में यहां पवनपुरी में नागणेचीजी स्कीम के प्लॉट नंबर १७ में तलाशी ली गई। यह मकान भारती राज के पिता हरीशचन्द्र श्रीवास्तव का है, जो कीट वैज्ञानिक के पद से रिटायर्ड हैं।

 

गोदारा ने बताया कि मकान से ९२ लाख रुपए की एफडी, पांच बैंक खाते व लॉकर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, पवनपुरी साउथ एक्सटेंशन में आवासीय भूखंड, दो दुकानें, ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसायिक भवन समेत १० भूखंडों के कागजात मिले हैं। बैंक के लॉकरों की जांच नहीं की जा सकी है, उनके बीकानेर आने पर ही जांच की जाएगी।

bikaner acb team raid at officer home

इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भिजवा दी है। गोदारा के अनुसार आशंका है कि भारतीराज ने यह संपत्ति अपने पिता हरीशचन्द्र के नाम से बनाई है। उनके पिता के अपनी संपत्ति भारतीराज के नाम करने संबंधी दस्तावेज मिले हैं।

 

उदयपुर में भी तलाशी
उदयपुर में एएसपी आलोक शर्मा के नेतृत्व में भारती राज के मकान की तलाशी ली गई। विदित रहे कि भारती राज के पति मुकुलराज आरटीओ कार्यालय में कार्यरत थे, जो सेवानिवृत्त हो चुके है और वर्तमान में किसी अन्य ट्रिब्यूनल में काम कर रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.