उदयपुर/ फलासिया. Panchayat reorganization case पंचायत समिति के आमलेटा व घोड़ीमारी के ग्रामीणों ( rural and villegers ) ने पंचायत पुनर्गटन ( Panchayat reorganization case )में नई ग्राम पंचायत में नाम जोडऩे पर नाराजगी जताई। ढोल बजाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर झाड़ोल एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार पर्वतसिंह चूण्डावत को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि घोड़ीमारी गांव नेशनल हाइवे ( national highway ) 57 ई पर है, जो वर्तमान में आमीवाड़ा ग्राम पंचायत में है और घोड़ीमारी के नजदीक है। वही आमलेटा गांव के ग्रामीणों ने नवीन ग्राम पंचायत देवड़ावास में शामिल करने का विरोध जताया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया की आमलेटा से देवड़ापास की दूरी 7 किलोमीटर है। अत: हमकों अभी आमीवाड़ा ग्राम पंचायत में यथावत ही रखा जाए। इधर, झाड़ोल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नारायणलाल जन्नावत को भी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ( chief minister ) के नाम ज्ञापन सौंपा।
एसडीओ कार्यालय के बाहर जमावड़ा
झाड़ोल. उपखण्ड क्षेत्र में नई ग्राम पंचायतों का विरोध यथावत है। पुनर्गठन को लेकर आए दिन लोगों का उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर जमावड़ा लगा रहता है। इसी कड़ी में सोमवार को पहुंचे ग्रामीणों ने देवड़ावास को ग्राम पंचायत नहीं बनाकर सीसवी को बनाने की मांग की है। इधर, आमीवाडा से तुम्दर गांव को हटाकर आमोड में रखने की मांग उठी। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने शिकायत के साथ निर्णय पर आपत्ति दर्ज कराई। राजस्व गावं काकरमाला को थोबावाड़ा में ही रखने की मांग उठी।
समेल को ग्राम पंचायत बनाने की मांग
लसाडिय़ा. दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों की ओर से राजस्व गांव समेल को ग्राम पंचायत बनाने की मांग उठी। ग्रामीणों ने प्रतिनिधि मंडल ने एसडीओ बनवारीलाल सैनी को ज्ञापन देकर बताया कि लसाडिय़ा ग्राम पंचायत का सबसे पुराने समेल को वरीयता में पहला स्थान देना चाहिए। मांगीलाल मीणा,नाथूलाल मीणा, शंकरलाल मीणा, बाबूलाल मीणा, हरजा मीणा, धूला मीणा, भीमा मीधा, लोगरलाल मीणा, विष्णु कुमार मीणा, उदयलाल मीणा, गौतमलाल मीणा एवं अन्य मौजूद थे।
मूंगाणा में शामिल होने का विरोध
पारसोला/ मांडवी. पारसोला के समीपवर्ती ग्राम पंचायत माण्डवी एवं लौड़ी माण्डवी के सैकड़ो लोगों ने सामूहिक बैठक कर नई प्रस्तावित पंचायत समिति मुंगाणा में नहीं मिलाने के लिए एकजुट हुए। माण्डवी के सरपंच गंगादेवी मीणा एंव लौडी माण्डवी सरपंच ललीता देवी मीणा की अध्यक्षता मेें कालिकामाता मंदिर परिसर में हुई बैठक में सहमति प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर मामले को लेकर प्रतापगढ़ जिला कलक्टर को ज्ञापन देना तय हुआ। बताया गया कि धरियावद से माण्डवी की दूरी मात्र १० किलोमीटर है एवं धरियावद से व्यापारिक एंव सरकारी कार्य के लिए आना जाना लगा होता है। पारसोला पंचायत समिति बनाओ संघर्ष समिति के कुलदीप वगेरिया, जीवाराम मीणा, मोहम्मद इस्माइल, महिपाल चौधरी, शांतिलाल मीणा, ने मांडवी, लौड़ी, गोपालपुरा में संपर्क कर पारसोला को पंचायत समिति बनाने पर समर्थन दिया।
नई पंचायत पर आपत्ति
सराड़ा. इधर, क्षेत्र के बाबरमाल व कृष्णापुरा गांव के दर्जनों लोगों ने एसडीओ शिलावती मीणा को ज्ञापन देकर सिघंटवाडा ग्राम पंचायत के पिपलादर्रा राजस्व गांव के नई ग्राम पंचायत बनाने के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने ग्राम पंचायत केवड़ा खुर्द को ही ग्राम पंचायत रखने की मांग की। Panchayat reorganization case पंचायत समिति सदस्य कृष्णलाल मीणा, वार्डपंच प्रकाश मीणा, एवं अन्य मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment