Breaking News
recent

मां की आंखों के सामने आरोपी ने किया नाबालिग विकलांग पुत्री का अपहरण

उदयपुर/ भटेवर. udaipur crime news वल्लभनगर थाना क्षेत्र निवासी एक पिता ने रविवार को उसकी नाबालिग विकलांग पुत्री के अपहरण ( Abduction of minor ) का मामला थाने में दर्ज ( fir in police station ) कराया। रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि कक्षा नवमीं में पढऩे वाली उसकी 15 वर्षीय बेटी का आकोला निवासी शंकरलाल भील ने घर से अपहरण किया। आरोप है कि आरोपी को शिकायतकर्ता की पत्नी ने वारदात के दौरान रोकने की भी कोशिश की, लेकिन आरोपी ने एक नहीं मानी। आरोपी पहले से शादीशुदा है और बदनीयती से उसकी पुत्री का अपहरण ( girl daughter kidnapping in india ) कर ले गया है। पीडि़त पिता का आरोप है कि वह पुत्री की तलाश में आकोला भी गया, जहां आरोपी ने उसे डरा धमकाकर भेज दिया। अब पिता ने पुत्री की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई।

हाई-वे पर धरे गए तीन संदिग्ध ( Three Suspects Caught )
उदयपुर/ भटेवर. राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवानिया चौराहे के समीप रोड पर संदिग्धावस्था में घूमते तीन युवकों को रविवार को खेरोदा थाना पुलिस ने धर लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले तीनों संदिग्ध एक ट्रक के पीछे छिपे थे और पुलिस को देख भागने लगे। खेरोदा थानाधिकारी मानसिंह चौहान ने बताया की नेशनल हाई-वे 76 पर नियमित गश्त के दौरान नवानिया चौराहा के समीप सड़क पर एक ट्रक के पीछे बाइक के साथ खड़े पांच-छह युवक पुलिस की गाड़ी देख भागने लगे, जिनका पीछा कर एक युवक को धरा गया। आगे भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेरकर पुलिस के हवाले किया। udaipur crime news फिलहाल संदिग्धों की पहचान सिंघाडिय़ा पिपलिया मध्यप्रदेश निवासी राहुल पुत्र जगदीश, निंबाहेड़ा निवासी राकेश पुत्र हीराराम व राज उर्फ नेपाली खत्री पुत्र ज्योतिसिंह के तौर पर हुई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.