Breaking News
recent

ट्रक-ट्रेलर की भिड़ंत, एक की मौत

बीकानेर. जेएनवीसी थाना (JNVC) क्षेत्र के रिड़मलसर में जोधपुर बाइपास के पास मंगलवार दोपहर को ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दो जने गंभीर घायल हो गए, जिनका पीबीएम अस्पताल (PBM HOSPITAL BIKANER) में उपचार चल रहा है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।जेएनवीसी थाना के हैडकांस्टेबल हनुमानाराम ने बताया कि मंगलवार दोपहर में ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई थी। ट्रक नोखा की आरे से आ रहा था जबकि ट्रेलर आनंद से पठानकोट जा रहा था। ट्रेलर में केले लदे हुए थे। हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गए ।

 

घायलों को पीबीएम अस्पताल (PBM HOSPITAL BIKANER) के ट्रोमा सेंटर भिजवाया गया। पीबीएम चौकी से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में ट्रक चालक नोखा (NOKHA) के कुदसू निवासी रामनिवास पुत्र शंकरलाल की पीबीएम अस्पताल (PBM HOSPITAL BIKANER) में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। घायलों का उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने हाई-वे से क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से दूर कर यातायात सुचारु करवाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.