Breaking News
recent

जान से मारकर प्रेमिका को पहनाया था अपना शर्ट... उसी शर्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

जिस प्रेमिका की हत्या कर उसे अपना शर्ट पहनाकर आरोपी ने अपने खेत में दफन कर दिया था। उसी शर्ट के टुकड़ों ने छह साल बाद उसे गिरफ्तार करवा दिया। छह वर्ष में शव कंकाल में बदल गया, लेकिन कपड़े पुलिस को सबूत के रूप में मिल गए, जिनके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। मामला रींगस के पास धीरजपुरा गांव का है।
पुलिस ने मंगलवार को कंकाल निकालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब और पक्के सबूत के लिए कंकाल की डीएनए जांच करवाएगी।


आरोपी से चल रही पूछताछ
पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज एस. सेंगाथिर ने बताया कि वारदात के मुख्य आरोपी रींगस थाना इलाके के धीरजपुरा के गांव के पास स्थित ढाणी जोहड़ावाली के निवासी बिशन उर्फ विष्णु रूलानिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


साथ रहने का दबाव बनाया तो घोंटा गला
युवती की हत्या की कहानी प्यार में धोखे से जुड़ी है। बिशन वर्ष २०१३ में सीकर में किराए के मकान में रहता था। उसने राधाकिशनपुरा क्षेत्र निवासी मोनिका उर्फ मोना दर्जी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। तलाकशुदा मोना ने बिशन के प्यार में अपना घर भी छोड़ दिया और उसके साथ रींगस में रहने लगी। इस बीच एक बार मोना वापस अपने घर आ गई, लेकिन बाद में फिर से उसने बिशन के साथ रहने का दबाव बनाया।

अपने खेत की जमीन में गाड़ा

एेसे में बिशन ने उसकी हत्या की योजना बनाई। बिशन और उसका साथी श्रीमाधोपुर क्षेत्र के श्योपुरा के पास स्थित सामोता की ढाणी निवासी ओमप्रकाश उर्फ ओपी मोना को बाइक पर बैठाकर रींगस ले गए। वहां पर दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव बिशन ने अपने खेत की जमीन में गाड़ दिया।

मृतका को पसंद था आरोपी का शर्ट

मोना को बिशन का एक शर्ट बहुत पसंद था। हत्या के बाद बिशन ने वहीं कमीज उसके शव को पहना दिया। शर्ट पहनाने के पीछे क्या वजह थी, इसका खुलासा पुलिस की जांच में होगा। इस बीच पुलिस ने शर्ट और चद्दर के चिथड़े बरामद कर लिए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.