दौसा. ग्राम पंचायत, पंचायत समिति पुनर्गठन, नवसृजन एवं पुनर्सीमांकन के लिए जिला मुख्यालय पर आई आपत्तियों की सुनवाई शुक्रवार से शुरू हो गई। कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में पहले दिन दौसा उपखण्ड की आई आपत्तियों की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार मीना एवं दौसा उपजिला कलक्टर डॉ.गोवर्धनलाल शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
The officers Hearing objections of Panchayat Reorganization
दौसा उपखण्ड से 64 आपत्तियां आई थी। आपत्तियों की सुनवाई के लिए कलक्ट्रेट पर ग्रामीणों का हुजुम नजर आया। कलक्ट्रेट में पुलिस जाप्ता भी तैनात किया गया। सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से उनकी समस्या सुनी। अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश मीना ने बताया कि अभी तक सुनवाई चल रही है। पंचायत समितिवार सुनवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले मेें ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति पुनगर्ठन, नवसृजन एवं पुनर्सीमांकन को लेकर सभी पंचातय समितियों के ग्रामीणों की ओर से करीब चार सौ आपत्तियां दर्ज हो चुकी है।
आज लवाण की होगी सुनवाई
पंचायत समिति लवाण व ग्राम पंचायत क्षेत्रों के पुनगर्ठन,नवसृजन एवं पुनर्सीमांकन के लिए प्राप्त आपत्तियों पर आमजन की सुनवाई शनिवार सुबह 10 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार मीना ने बताया कि इस दौरान उपखण्ड अधिकारी दौसा व नांगल राजावतान, तहसीदार दौसा, लवाण, नांगल राजावतान, विकास अधिकारी दौसा एवं लवाण आदि मौÓाूद रहेंगे।
सदस्यों को बुला लिया, अधिकारी नदारद
दौसा. पंचायत समिति दौसा सभागार में शुक्रवार दोपहर 12 बजे साधारण सभा तय होने के बाद ना तो विकास अधिकारी पहुंचे और ना ही सहायक अभियंता। ऐसे में साधारण सभा आयोजित नहीं हो पाई और सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को वापस जाना पड़ा।
गौरतलब हैकि विकास अधिकारी ने 30 अगस्त 12 बजे साधारण सभा आयोजित कराने के लिए सूचना जारी कर सभी सदस्यों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को बुलाया था। निर्धारित समय पर साधारण सभा में हिस्सा लेने के लिए पंचायत समिति की अधिकांश ग्राम पंचायतों से सरपंच व पंचायत समिति सदस्य सभागार में पहुंच गए। सदस्य व सरपंच एक बजे तक बैठे रहे, लेकिन पंचायत समिति का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। बाद में सरपंच एवं सदस्यों को जानकारी मिली की विकास अधिकारी यहां हैं ही नहीं। उनके बाद दूसरा बड़े अधिकारी सहायक अभियंता भी मौजूद नहीं थे।
प्रधान दीनदयाल बैरवा ने बताया कि जब यहां पर अधिकारी ही नहीं है तो बैठक कौन कराता। अधिकारी कहां गए उनको भी कोई जानकारी नहीं है। कई सदस्यों एवं सरपंचों ने कहा कि यहां पहले भी कई बार ऐसे ही बैठक के लिए बुला लिया गया, लेकिन कोई ना कोई बहाना बना कर बैठक टाल दी गई। इससे विकास की गति पर ब्रेक लग रहे हैं।
विकास अधिकारी रामचन्द्र सैनी ने बताया कि वे बाहर प्रशिक्षण के लिए आ गए, सहायक अभियंता से बात करो क्यों नहीं हो पाई सभा। वहीं सहायक अभियंता दानबिहारी शर्मा ने बताया कि वे सुबह ही लवाण मेंं प्रशिक्षण के लिए आ गए थे, उनको बैठक की जानकारी ही नहीं है।
The officers Hearing objections of Panchayat Reorganization





No comments:
Post a Comment