Breaking News
recent

घर-घर मेंं वायरल बुखार, सीएचसी में आउटडोर एक हजार पार

लालसोट. क्षेत्र में बारिश का दौर धीमा पडऩे के साथ ही अब मौसमी बिमारियों का प्रकोप भी बढ गया है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में वायरल बुखार का प्रकोप लगातार बढ रहा है। सरकारी व निजी चिकित्सालयों में वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ दिखाई देने लगी है। उपखण्ड के सबसे बड़़े सरकारी चिकित्सालय लालसोट सीएचसी में पंजीकरण काउंटर, चिकित्सक कक्षों के बाहर व दवा वितरण काउटंरों पर मरीजोंं की कतारें नजर आ रही है। भीड़ के चलते मरीजों व उनके परिजनों को इलाज के लिए काफी दे तक कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।

Crowd of viral fever patients in hospitals

 

 

क्षेत्र में वायरल बुखार के प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लालसोट सीएचसी का आउटडोर एक हजार को भी पार कर दिया गया। प्रतिदिन होने वाली सीबीसी जांच की संख्या में भी कई गुना बढ़ोतरी हो गई है। जानकारी के अनुसार अब 150 से 200 मरीजों की सीबीसी जांच प्रतिदिन हो रही है। इसके अलावा जरुरतमंद मरीजों को इंडार में भी भर्ती किया जा रहा है।

 


काउंटरों पर लगी रहती है कतारें


क्षेत्र में वायरल बुखार के प्रकोप केे चलते सीएचसी के आउटडोर में हुई बढोतरी ने मरीजों के लिए कई परेशानियां भी खड़ी कर दी है। पंजीकरण व दवा वितरण के लिए बनाए गए दो-दो काउंटरों की व्यवस्था भी इस भीड़ के आगे नाकाफी साबित हो रही है। मरीज को इलाज के लिए पहले पंजीकरण काउटंर पर उसके बाद चिकित्सक कक्षा के बाहर भीड़ में व अंत में दवा वितरण काउटंर पर काफी समय गुजरना पड़ रहा है। चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ को देख कई मरीज तो निजी चिकित्सालयों की ओर रुख कर लेते हैं।

 

 

 


काउंटरों पर गर्मी


कहने को तो लालसोट के चिकित्सालय मेंं मरीजों की सुविधाओं का पूरा प्रबंध किया गया है और आपातकालीन सेवा कक्ष, इंडोर भर्ती वार्ड समेत कई जगहों पर एयरकंडीशनर लगा रखे हैं, लेकिन यह सुविधा आमजन के लिए कोरा दिखावा बनकर रह गई है। पंजीकरण काउंटर एवं दवा वितरण काउटंरों पर मरीजोंं के लिए गर्मी से तपन से बचने के लिए पर्याप्त प्रबंध नहीं हैं।

 


सीएचसी के बाहर बाइकों का जमावड़ा भीड़

 


मरीजों की भीड़ के चलते चिकित्सालय के सामने से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के वाहनों की पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से सीएचसी के बाहर दिन भर बाइकों का जमावड़ा बना रहता है।इससे कई बार जाम के हालात बन जाते हैं।

 


मरीजों के लिए बेहतर प्रबंध


सीएचसी प्रभारी डॉ. एच.एन. मीना ने बताया कि चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए गए है। वरिष्ठ जनों के लिए दवा वितरण का एक काउंटर अलग से बनाया जा रहा है। मरीजों की सुविधा के लिए एमआरएस से एक नई सीबीसी मशीन अतिरिक्त खरीद ली है। (नि.प्र.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.