Breaking News
recent

हाड़ौती में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी, बूंदी-अजमेर में दो की मौत

जयपुर/कोटा। Heavy Rain Warning in Kota Division: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से आए चक्रवात के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने हाड़ौती में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें कोटा, बारां, बूंदी व झालावाड़ शामिल है। बाकी 16 जिलों में भी बारिश की चेतावनी दी है।

बुधवार को चित्तौडगढ़, बूंदी, भीलवाड़ा में बुधवार को भारी बारिश हुई। भीलवाड़ा में बुधवार को सर्वाधिक चार इंच बरसात कोटड़ी व मांडलगढ़ क्षेत्र में हुई। काछोला, बिजौलियां, जहाजपुर क्षेत्र में तीन-तीन इंच बारिश हुई है।

चित्तौडगढ़़ शहर और जिले के गंगरार में तीन-तीन इंच बारिश दर्ज की गई है। प्रतापगढ़ में दो इंच और नागौर के खींवसर में 2.32 इंच बारिश दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर में दोपहर बाद करीब तीन घंटे तक बूंदाबांदी हुई।


बूंदी में नमाना-बरुंधन मार्ग पर मंगलवार रात को सोंधया की झोपडियां गांव के निकट स्थित खाळ को पार करते समय दो बाइकों पर सवार चार जने बह गए।

समय पर मदद मिलने से तीन जनों की जान बच गई, जबकि कालूलाल बैरवा (50) जने की मौत हो गई। अजमेर के मदनगंज-किशनगढ़ में मार्बल एरिया के पुराना डम्पिंग यार्ड में गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से किशोर मोहम्मद आसिफ (15) की मौत हो गई।


चित्तौडगढ़़ व गंगरार में तीन-तीन इंच बारिश
जिले के कई क्षेत्रों में मंगलवार रात व बुधवार को दिन में तेज बारिश हुई। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे समाप्त 24 घंटे में चित्तौडगढ़़ में 72, गंगरार में 71, बेगूं में 60, भैसरोडगढ़़ में 52, डूंगला व राशमी में 46-46, भदेसर में 31, बड़ीसादड़ी में 30, निम्बाहेड़ा में 27, कपासन में 18 एवं भूपालसागर में 16 मिलीमीटर बारिश दर्र्ज की गई।

नागौर में बारिश के सीजन की पहली अच्छी बरसात
नागौर. बुधवार को दोपहर दो बजे व चार बजे हुई बारिश के चलते शाम पांच बजे तक 17 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर में पहली बार अच्छी बारिश होने से निचले इलाकों में पानी भर गया। बुधवार शाम पांच बजे तक खींवसर में 59 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मूण्डवा में भी शाम तक करीब 32 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी 12 घंटे में जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.