Breaking News
recent

दिनहाड़े रेलवे आवास में चोरी का प्रयास

बांदीकुई. शहर की रेलवे कॉलोनी में मंगलवार को दिन दहाड़े चोरों ने सूने आवास में घुस करीब सात लाख रुपए की नकदी व 60 हजार रुपए की नकदी निकाल थैले में रख ली, लेकिन एनवक्त पर पहुंची मकान मालकिन ने दरवाजा खटखटाया तो चोर थैला छोड़ कर भाग निकले। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। लोगों की भी मौके पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।

Robbery attempt at a railway house in broad daylight

 

 


जानकारी के अनुसार स्टेशन मास्टर धर्मसिंह मीणा की रेलवे टॉवर पर डयूटी थी। पत्नी विनिता मीणा सुबह करीब सवा 10 बजे कुंदी लगा कर पति को भोजन का टिफिन सौंपने चली गई। कुछ ही देर बाद वह वापस आई तो उसको कुंदी बंद दिखाई दी। इस पर उसने दरवाजा खटखटाया, तो आवास में अंदर जेवरात व नकदी चुरा रहे चोर हड़बड़ा गए। चोर जेवरात व नकदी से भरा थैला छोड़ कर भाग निकले। हालांकि चोर करीब 16 हजार रुपए की नकदी ले जाने में भी सफल हो गए।

 

 


दिनदहाड़े इस प्रकार की घटना को अंजाम देने से कॉलोनी के लोग भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। हालांकि पुलिस ने घटना को देख तलाशी शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक आरोपितों का कोई सुराग नहीं लगा। (ग्रामीण)

Robbery attempt at a railway house in broad daylight

 

 

शिक्षक दम्पती के सूने मकान में वारदात


लालसोट. शहर मेें बीते आठ माह से जारी चोरों की धमाचौकड़ी थमने का नाम नहीं ले रही। चोर इतने बेखौफ हो चुके अब वे दिनदहाड़े शहर के पॉश इलाकों में भी घटनाओं को अंजाम देेने से बाज नही आ रहे। मंगलवार दोपहर शहर की जगदम्बा कॉलोनी में प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना के आवास के सामने रहने वाले एक शिक्षक दम्पती के सूने मकान से चोर लाखों के जेवरात व नकदी ले गए। शिक्षक दम्पती बाबूलाल सैन व उनकी पत्नी अपने-अपने विद्यालय गए थे। दोपहर में स्कूल से लौटे तो मकान के सभी कमरों के ताले टूटे हुए मिले। आलमारियों में सामान भी बिखरा हुआ था।

 

पीडि़त ने बताया कि चोर 10 तोला सोना के जेवरात, चांदी की पायजेब, पुराने कलदार व करीब 20 हजार रुपए की नकदी ले गए। मौके पर वार्ड पार्षद दयाराम स्वामी, मिथलेश स्वामी, कैलाश सैन आदि चोरी की घटना पर रोष प्रकट किया। लालसोट थाना प्रभारी अमित चौधरी ने जायजा लेकर पीडि़त परिवारको शीघ्र्र चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिया।

Robbery attempt at a railway house in broad daylight



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.