कांग्रेसcongress के राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवारrajyasabha chunav candidateके नाम की आज अधिकारिक घोषणा हो सकती है। राजस्थान में 26 अगस्त को राज्यसभा चुनाव होना हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे और राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। सैनी पिछले वर्ष ही राज्यसभा में चुने गए थे और कुछ माह पहले उनका बीमारी के चलते निधन हो गया था। अब इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस को यह सीट मिलना तय है और इसी के साथ कांग्रेस का संसद में खाता भी खुल जाएगा। अभी राजस्थान से कांग्रेस का ना तो लोकसभा और ना ही राज्यसभा में सांसद है। भाजपा ने अभी इस सीट पर उम्मीदवार को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह manmohan singhऔर कांग्रेस की राष्टीय महासचिव प्रियंका गांधी priyanka gandhiके नाम की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि पार्टी इन दोनों में से किसी एक को उम्मीदवार बना सकती है। वैसे ज्यादा संभावना है कि मनमोहन सिंह के नाम का ही ऐलान किया जाएगा। इस सीट पर यदि कांग्रेस के उम्मीदवार चुने जाते हैं तो उनका कार्यकाल 3 अप्रैल, 2024 तक होगा। आपको बता दें कि इस सीट पर चुनाव
26 अगस्त को होगा और उसी दिन नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इलेक्शन के लिए
अधिसूचना 7 अगस्त को जारी हो चुकी है और अभी तक किसी ने नामांकन नहीं भरा है। नामांकन की आखिरी तारीख 14 अगस्त
होगी और 19 तारीख तक कैंडिडेट्स अपने नाम वापस ले सकेंगे। असम से लगातार
5 बार राज्यसभा के सांसद रहे मनमोहन सिंह का हाल ही में कार्यकाल समाप्त
हुआ है। कांग्रेस असम से मनमोहन सिंह को सदन में भेजने की तैयारी में
नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस ने राजस्थान से ही इस दिग्गज नेता को राज्यसभा
में भेज सकती है।





No comments:
Post a Comment