Breaking News
recent

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती, डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव

नई दिल्ली। अगस्त महीने में पेट्रोल की कीमत में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। वहीं डीजल के दाम में स्थिर रखे जा रहे हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार 6 अगस्त यानी आज पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में सुस्ती देखने को मिल रही है। इसका कारण अमरीका और चीन के चल रहा ट्रेड वॉर है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल की कीमतों में सुस्ती रहने के आसार हैं। ऐसे में जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दाम कटौती देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः- मांग में सुस्ती वाले सेक्टरों के प्रतिनिधियों से मिलेंगी वित्तमंत्री

पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में दाम क्रमश: 72.28, 74.97 और 77.93 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 75.08 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः- धारा 370 हटाने से ऐसे बदलेगी जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था

लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। यानी डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि रविवार यानी 4 अगस्त को डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिली थी। नई दिल्ली और मुंबई में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए थे। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 65.94 और 69.11 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं कोलकाता में 2 और चेन्नई में 7 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम क्रमश: 68.17 और 69.64 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

 

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.