भीलवाड़ा।
मेडिकल कॉलेज में तीन रात से जूनियर छात्राओं की नींद उड़ी हुई है। पत्रिका पड़ताल में सामने आया है कि द्वितीय वर्ष की कुछ छात्राएं प्रथम वर्ष की छात्राओं की रैगिंग ले रही हैं। रैगिंग भी इस कदर प्रताडि़त करने वाली है कि पीडि़त छात्राएं ठीक से सो भी नहीं पा रही हैं। वे दिन में भी सीनियर छात्राओं को देखकर सहम जाती हैं।
हिम्मत कैसे हुई बिना पूछे
पड़ताल में सामने आया कि सीनियर छात्राएं पहले जूनियर्स के कक्ष का दरवाजा खटखटाती हैं और ऊपर के कक्ष में मिटिंग करने के बहाने बुलाती हैं। इस कक्ष के दरवाजे पर एक छात्रा बैठी रहती है जो कक्ष खोलकर भीतर भेजती है। भीतर जाने पर वहां पहले से मौजूद छात्रा जूनियर को डांटती है कि बिना पूछे अंदर आने की हिम्मत कैसे हुई। कॉलेज से निकालने तक की धमकी देती है। मोबाइल पर फिल्मी धुन बजवाकर नाचने-गाने को कहती है। इनकार करने पर सजा के तौर पर रात १२ बजे तक हॉल के भीतर ही खड़ा रखा जाता है। यह सिलसिला रात आठ बजे से शुरू होता है। जूनियर्स को मोबाइल लाने से मना किया जाता है। मोबाइल हो तो बाहर रखवा लिया जाता है।
अभिभावक नाराज
घटनाक्रम की जानकारी मिली तो अभिभावकों अपनी बेटियों की सुरक्षा की चिंता होने लगी है। अभिभावक का कहना है कि हॉस्टल वार्डन की कार्यशैली ठीक नहीं है। वार्डन से कई बार मोबाइल नम्बर मांग चुके हैं, लेकिन नहीं देती है। कॉलेज के मुख्य गेट पर तैनात गाड्र्स का व्यवहार ठीक नहीं है। अभिाभावकों ने वायरल हुए वीडियो में नजर आ रही सीनियर छात्राओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
तीन सदस्यों की जांच कमेटी का गठन, दो दिन में मांगी रिपोर्ट
भीलवाड़ा. सांगानेर स्थित विजयाराजे सिंधिया राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्राओं ने जूनियर छात्राओं के की रैंगिंग की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दो दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। कॉलेज में रैगिंग का यह पहला मामला सामने आया है।
डूंगरपुर कॉलेज से स्थानांतरित होकर आई जयपुर निवासी प्रथम वर्ष की एक छात्रा व अन्य जूनियर छात्राओं की मंगलवार रात गल्र्स हॉस्टल में द्वितीय वर्ष की कुछ छात्राओं ने रैगिंग लेकर वीडियो बनाया। वायरल हुआ वीडियो एक छात्रा के परिजन को मिलने पर उन्होंने बुधवार सुबह प्राचार्य डॉ. राजन नंदा को लिखित में शिकायत की। शिकायत मिलने पर कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की। कमेटी में मुख्य वार्डन के साथ ही लड़कों व लड़कियों के हॉस्टल के वार्डन को शामिल किया गया है। कमेटी गुरुवार को मामले की रिपोर्ट पेश करेगी।
वायरल हुए वीडियो में सीनियर छात्राएं जूनियर्स को झुककर एक बार नहीं दस बार सलाम करने की हिदायत दे रही हैं। सीनियर के बुलाने पर भी समय पर आने की बात भी कह रही हैं। प्राचार्य डॉ. नन्दा ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ, वह साफ नहीं है। यह भी तय नहीं हो पा रहा है कि छात्रा कौन है, फिर भी जांच रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि आखिर छात्रा के साथ क्या हुआ था। उन्होंने बताया कि ये वीडियो हॉस्टल परिसर का अवश्य लग रहा है।
कॅरियर खत्म होने की दे रखी है चेतावनी
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एेसी घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रैङ्क्षगग कमेटी गठित कर रखी है। प्राचार्य के अनुसार कॉलेज में रैङ्क्षगग रोकने लिए कॉलेज व हॉस्टल परिसर में चेतावनी लिख रखी है। इसमें हिदायत दे रखी है- 'रैगिंग करना अपराध है। किसी भी छात्र-छात्रा के इसमें संलिप्तता पाए जाने उसका कॅरियर खत्म हो सकता है। इस प्रकार की घटना होना गंभीर है।Ó





No comments:
Post a Comment