Breaking News
recent

rakshabandhan : सिद्धि योग में रक्षाबंधन..दिनभर बंधेगी राखी

जयपुर।
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा पर गुरुवार को रक्षाबंधन (rakshabandhan) पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा नहीं रहने से दिनभर राखी (Rakhi) बांधी जाएंगी। दिनभर सिद्धि योग रहेगा।
राखी बांधने का श्रेष्ठ अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 7 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इस बार रक्षाबंधन (rakshabandhan) के दिन स्वतंत्रता दिवस (independence day) का संयोग 19 साल बाद आ रहा है। इससे पहले वर्ष 2000 में स्वतंत्रता दिवस के दिन रक्षाबंधन पर्व आया था।
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि राखी बांधने का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 02 मिनट शुरू होगा, जो शाम 7 बजे तक रहेगा। हालांकि पूर्णिमा तिथि एक दिन पहले बुधवार को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर शुरू हो जाएगी, लेकिन रक्षाबंधन का त्योहार गुरुवार को ही मनाया जाएगा। इस दिन पूर्णिमा शाम 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।
सुबह से रहेगा सिद्धि योग
वहीं, सुबह 6.02 बजे से शाम 5.59 तक सिद्धियोग रहेगा। इस दिन हयग्रीव जयंती व ऋषि तर्पण के साथ श्रावणी उपाकर्म भी किए जाएंगे। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।
राखी बांधने का श्रेष्ठ समय
शुभ का चौघडिय़ा - सुबह 6.22 से 7.39 बजे तक
चर, लाभ व अमृत का चौघडिय़ा - सुबह 10.54 से दोपहर 3.46 बजे तक
शुभ का चौघडिय़ा - शाम 5.23 से 7 बजे तक
बाजार में सजी राखियां, खरीदारी परवान पर
शहर के बाजारों में राखियों की दुकानें सुबह से देर रात तक सजी हुई हैं। दुकानों पर राखी खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी हुई है। बाजार में एक राखी एक रुपए से लेकर 100 रुपए तक बिक रही है। शहर के नाहरगढ़ रोड, किशनपोल बाजार, झालानियों का रास्ता, हल्दियों का रास्ता सहित बाहरी बाजारों में बरकत नगर, राजापार्क आदि में राखियों की दुकानें सजी हुई हैं। जहां देर रात तक ग्राहकी हो रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.