Breaking News
recent

सरिस्का sariska turism news में पर्यटकों के लिए खुल सकते हैं नए जोन

 

 

अलवर. सरिस्का sariska turism news में मानसून के दौरान कुछ और नए जोन पर्यटकों के लिए खोले जा सकते हैं। जयपुर में गुरुवार को राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरिंदम तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरिस्का में नए जोन खोलने को लेकर चर्चा की गई। मानसून के दौरान सरिस्का में फिलहाल एक जोन पर्यटकों के लिए खुला है।

मानसून के दौरान टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की आवाजाही प्राय: बंद रहती है। इस कारण फिलहाल सरिस्का में पाण्डूपोल वाला एक जोन को छोडकऱ शेष जोन में पर्यटकों का प्रवेश बंद है। अलवर बफर जोन पर्यटकों को घूमने के लिए खुला रखा गया है।

अब नए जोन खोलने पर विचार

सरिस्का sariska turism news में पर्यटकों के लिए नए जोन खोलने पर विचार किया जा रहा है। वन्यजीव से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि अलवर बफर व सरिस्का के सुरक्षित क्षेत्र में कुछ नए जोन पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय जल्द हो सकता है। इस विचार के पीछे वन्यजीव अधिकारियों का मानना है कि मानसून के दौरान सरिस्का का जंगल हरा भरा होने से

पर्यटकों को खूब लुभाता है। पर्यटकों की आवाजाही से सरिस्का की ख्याति बढ़ सकेगी।

ब्रिडिंग व आराम का रहता है समय

मानसून के समय को वन्यजीवों के लिए ब्रिडिंग व आराम का समय माना जाता है। यही कारण है कि मानसून के दौरान टाइगर वाले जोन को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाता है। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि जंगल में मानवीय गतिविधियों के चलते बाघ काफी तनाव में रहते हैं, इस कारण मानसून के दौरान उनके आराम के लिए पयटकों की आवाजाही रोकी जाती है। इसी कारण रणथंभौर में भी पांच जोन में पर्यटकों की आवाजाही रोकने का निर्णय किया गया है, वहीं फुल डे सफारी पर भी रोक लगाई गई है।

मीटिंग में नए जोन खोलने पर चर्चा, आदेश नहीं मिले

जयपुर में हुई मीटिंग में सरिस्का के सुरक्षित क्षेत्र व बफर जोन में कुछ नए जोन खोलने पर चर्चा हुई, लेकिन इस सम्बन्ध में अभी कोई आदेश नहीं मिले हैं।
घनश्याम प्रसाद शर्मा

सीसीएफ, सरिस्का बाघ परियोजना



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.