Breaking News
recent

VIDEO : गोवर्धन सागर में नाला तोड़ा, उदयपुर में सडक़ों पर घुटनों तक पानी

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. शहर में शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुई झमाझम बारिश के बाद शहर की कई कॉलोनियों व सडक़ों पर पानी भर गया। नाले उफान पर थे और पानी बाहर सडक़ों पर फैल गया। कई जगह पर घुटनों तक पानी भर गया था जहां वाहनधारियों को मुश्किलें हुई। गोवर्धन सागर इलाके के स्वर्ण जयंती पार्क के बाहर तो संकरे नाले को तोडक़र चौड़ा करना पड़ा, वहां पर भीड़ बढऩे से पुलिस को बुलानी पड़ी।

नगर निगम की टीमें पहुंची गोवर्धन सागर
रात को नगर निगम की टीमें गोवर्धन सागर पहुंची। वैसे वहां बड़ी परेशानी स्वर्ण जयंती पार्क के सामने नाले से बहकर जा रहे पानी के बाहर ओवरफ्लो होने से चिंता बढ़ गई। उस तरफ की कॉलोनियों के लोग उस नाले के पास पहुंच गए और उनको चिंता के साथ गुस्सा भी था कि पानी उनके घरों में नहीं पहुंच जाए। लोगों ने बताया कि दोपहर बाद हुई बारिश के बाद वैसे ही बारिश का पानी भी घरों में भर गया तो एकाएक गोवर्धन सागर का पानी कॉलोनी में आ गया तो कही पुराना मंजर नहीं हो जाए। भीड़ भाड़ के बीच नगर निगम की टीमें भी वहां पहुंच गई। आयुक्त अंकित कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता मुकेश चंद पुजारी, स्वास्थ्य अधिकारी नरेन्द्र श्रीमाली ने वहां जायजा लिया। बाद में तत्काल संकरे नाले को चौड़ा करने का निर्णय किया गया। निगम ने जेसीबी मंगवाकर नाले व सडक़ के भाग को तोडऩा शुरू किया और पानी के तेजी से जाने का बड़ा रास्ता किया। इस बीच भीड़ ने अधिकारियों के सामने कहा कि गोवर्धन सागर में पानी बढ़ जाए तो कॉलोनियां का क्या होगा। भीड़ देखते हुए बाद में भी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

रास्तों में घुटनों तक पानी
तेज बारिश के बाद शहर की कई कॉलोनियों व प्रमुख रास्तों में घुटनों तक पानी भर गया। कई स्थानों पर तो रात तक पानी खाली नहीं हुआ। पानी में दुपहिया वाहन बंद हो गए तो लोग पैदल रास्ता पार नहीं कर सके ऐसी स्थितियां थी। न्यू केशवनगर में आदिनाथ जैन मंदिर के आगे से केएलआर कॉलोनी के बाहर तक पानी भर गया था, बड़ी बात यह है कि जहां-जहां पानी भर था वहां खड्डों में गाडिय़ा फंसी अलग से। वहां स्ट्रीट लाइटें बंद होने से परेशानियां अलग हुई। शहर की बोहरा गणेश जी स्थित राजश्री कॉलोनी, मीरा कॉलोनी में पानी भर गया। जिला प्रशासन ने वहां पर नागरा आपदा केन्द्र से टीम भेजी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.