Udaipur Weather in August : Monsoon Rain धीरेंद्र् कुमार जोशी/उदयपुर. गत दिनों हुई बारिश ( Rain ) से जलाशयों में पानी की आवक सोमवार को भी बनी हुई जिससे सोमवार देर रात तक फतहसागर झील का जलस्तर बढ़कर माइनस 8 इंच पर पहुंच गया। एेसे में उम्मीद है कि मंगलवार तक झील में पानी सील लेवल को पार कर जाएगा और इसकी गणना प्लस में होना शुरू हो जाएगी।
देर से ही सही जिले की झीलों में आवक होने के बाद अब सभी प्रमुख झीलों के भरने की उम्मीद जगने लगी है। हालांकि गत दो दिन से बारिश का दौर थम सा गया है लेकिन झीलों में पानी की आवक अब भी बरकरार है। एेसे में धीरे-धीरे फतहसागर झील भी भरती जा रही है। इधर, मदार बड़ा 21.10 फीट और मदार छोटा 20 फीट के करीब हो गया है। गत 24 घंटों में जिले के सेमारी में 30 और कोटड़ा में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। देर शाम तक सीसारमा नदी 2.8 फीट पर चल रही थी।
तेज धूप से बढ़ी उमस
शहर में सुबह से तेज धूप निकली इससे उमस और गर्मी बढ़ गई। उमस ने शाम तक लोगों को परेशान किया। शाम पांच बजे के करीब प्रतापनगर, चित्रकूट नगर, यूनिवर्सिटी रोड, आयड़, ठोकर, गणेश नगर दुर्गा नर्सरी रोड सहित कई जगह बारिश हुई। यह बारिश खंड वर्षा के रूप में हुई।Udaipur Weather in August : Monsoon Rain
जलाशयों के स्तर में यह आया बदलाव
जलाशय ... वर्तमान ... पूर्व ... भराव क्षमता
पिछोला ... 8.11 ... 9 ... 11
फतहसागर ... -0.8 ... -2.5 ... 13
बड़ी ... 13 ... 12.9 ... 34
मदार बड़ा ... 21.10 ... 21.10 ... 24
मदार छोटा ... 19.8 ... 19.6 ... 21
गोवर्धनसागर ... 7.2 ... 7.2 ... 9
उदयसागर ... 12.8 ... 12.5 ... 24
देवास प्रथम ... 29.8 ... 30 ... 34
मादड़ी ... 22 ... 21.2 ... 34
आकोदड़ा ... 11.10 ... 10.10 ... 60
जयसमंद ... 11.01 ... 10.10 ... 27.50
मानसी वाकल ... 27.8 ... 27.2 ... 58
सुखेर का नाका ... 14.5 ... 14.1 ... 33
(फीट में )





No comments:
Post a Comment