Breaking News
recent

कोटा डीसीएम कंपनी के मैनेजर के घर लाखों की चोरी, 15 तोला सोना और नकदी उड़ाई

कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के आदित्य आवास कॉलोनी स्थित मालवी सदन में देर रात को चोरों ने सूने घर में सेंध लगा 15 तोले सोने के जेवरात और नकदी चुरा ली। ( gold jewellery stolen ) मकान डीसीएम श्रीराम एग्जियाल ( DCM SHRIRAM) में एसोसिएट मैनेजर पंकज वाष्र्णेय का है। जो घटना के वक्त परिवार के साथ जयपुर थे। पड़ोसियों ने शक होने पर उन्हें सूचना दी तब जाकर रविवार सुबह वे कोटा पहुंचे और बोरखेड़ा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Read More: कोटा में लाखों की चोरी: लग्जरी कार में आए चोर, ताला तोड़ 7 लाख के जेवर, 70 हजार नकद और एलईडी चुरा ले गए

बोरखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि मकान नंबर एस 15 में रहने वाले डीसीएम श्रीराम एग्जियाल प्लांट के एसोसिएट मैनेजर पंकज वाष्णेय और राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में कार्यरत उनकी पत्नी बिंदु वाष्र्णेय 11 साल की बेटी इशिता के साथ 6 सितंबर को जयपुर गए थे। इसी दौरान चोरों को घर खाली पड़े होने की भनक लग गई और उन्होंने घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखे जेवर और नकदी चुरा लिए।

OMG: 2 लाख का कर्ज चुकाने को बैंक में चोरी करने कूदा युवक, तिजोरी साफ करने से पहले पुलिस ने दबौचा

गेंद तलाशते बच्चों ने दी खबर
शनिवार शाम कॉलोनी में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गैंद घर में चली गई। जिसे लेने के लिए वह अंदर घुसे तो उनकी निगाह जलती हुई लाइट और टूटे हुए तालों पर पड़ी। पड़ोसियों से जानकारी मिलने के बाद वह परिवार सहित रविवार सुबह कोटा पहुंचे। घर में जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। तिजोरी के अंदर रखे सोने के जेवरात गायब मिले। बिंदु वाष्णेय ने बताया कि पति की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें दिखाने जयपुर गए थे। पीछे से चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखें दो सोने के कड़े, दो चूडिय़ां, झुमकियां, अंगूठी, चैन, लोकेट और 3-4 हजार की नकदी चुरा ली। जेवरों की कीमत पांच लाख रुपए से ज्यादा थी।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
वाष्र्णेय ने बोरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द चोरों का हुलिया पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.