Breaking News
recent

72 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंचे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमत में भी इजाफा

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। लगातार तीसरे दिन कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली हैै। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। खास बात ये है कि पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी होने से देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 72 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको अपने शहर में पेट्रोल औैर डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।

यह भी पढ़ेंः- आर्थिक मंदी से लोगों को होगा बड़ा फायदा, आधी से भी कम हो सकती है पेट्रोल और डीजल की कीमतें

पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला हैै। जिसकी वजह से नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.97, 74.70, 77.65 और 74.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि मंगलवार से आज तक सिर्फ बुधवार को छोड़कर पेट्रोल के दाम में लगातार इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः- छोटे व्यापारियों को मोदी सरकार की बड़ी राहत, दो करोड़ तक की कमाई करने वालों को मिलेगी जीएसटी छूट

डीजल के दाम में हुआ इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसकी वजह से नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 65.37 और 67.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में 10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दाम क्रमश: 68.56 और 69.09 रुपए प्रति हो चुके हैं। जानकारों की मानें तो डीजल के दाम में और भी इजाफा होने की उम्मीद है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.