Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: नये-नये लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, दिन उत्तम रहेगा

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

 

अंक 01- धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संगति के परिणाम स्वरूप अपनों से दूर होना पड़ सकता है। तेजी मंदी के कार्यों में अपनी हैसियत के अनुसार ही धन का निवेश करें।
अनुकूलता के लिए- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

अंक 02- बच्चों का अपने प्रति उद्ंडता पूर्वक व्यवहार भविष्य के प्रति चिंताओं को ओर अधिक बढ़ाएगा। नये-नये लोगों से मिलते रहने की आदत व्यापार में सहायक सिद्ध होगी।
अनुकूलता के लिए- कुत्ते को टुकड़े कर रोटी खिलाएं।

अंक 03- अतिरिक्त कामकाज में होने वाली कमाई मुख्य कामकाज की मंदी से उभारेगी। कार्यस्थल पर अपनी मेहनत से कानूनी विवादों में समझोता होने के आसार नजर आएंगे।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण मंदिर में मोरपंखी आर्पित करें।

अंक 04- जरूरत के समय व्यापार के लिए पूंजि की व्यवस्था न हो पाने के कारण मन पूरे समय विचलित रहेगा। मेहनत के कार्यों में बेवजह बहादुरी दिखाने से चोट लग सकती है।
अनुकूलता के लिए- किसी ब्राह्मण को नये वस्त्र दान करें।

अंक 05- सत्संग के प्रभाव से आए नये विचारों को अपने जीवन में अमल में लाने की कोशिशें सफल रहेगी। अतिरिक्त लाभांष लेने में लापरवाही बरतने से मुसीबतें गले पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- क्रीं श्रीं हरीं मंत्र का जप करें।

अंक 06- कार्यालय में महत्वपूर्ण वस्तुओं के घुमने के कारण पूरे समय परेशानी में रहेंगे। सांसारिक जीवन में अपनी सोच को व्यवहारिक ना बना पाने के कारण व्यर्थ तनाव बढ़ेगा।
अनुकूलता के लिए- निशक्तजन को भोजन कराएं।

अंक 07- सुरुचि पूर्ण खान-पान सेहत पर विपरित असर डाल सकता है। अपने से वरिष्ठजनों की राय को ही सर्वोपरि न मानें। किसी से भी ऊंचे बोलने का प्रयत्न न करें। अनुकूलता के लिए- 11 बार रोटी उसार कर जानवर ( गाय छोड़कर ) को खिलाएं।

अंक 08- स्वयं के बुद्धिबल से किये गए कार्य अधिक सफल होंगे। भूत-वर्तमान में माता-पिता की सेवा का पुण्य दिखेगा। आसपास के व्यापक विरोध को देखते हुए सजग रहें।
अनुकूलता के लिए- मंदिर में सुखे मेवे का भोग लगाएं।

अंक 09- व्यवसाय में अतिरिक्त गठजोड़ बनाने के बहुत दिनों के प्रयास अब जाकर सफल होते दिखाई देंगे। युवावर्ग को नौकरी में मिल रहे परिवर्तनों का लाभ उठाना स्वहित में रहेगा।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरु करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.