ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- अत्यधिक व्यस्त समय के बावजुद भी धार्मिक यात्राओं का लाभ उठाने के लिए समय का प्रबंधन अच्छे से कर पाएंगे। सेहत को ध्यान में रखते हुए जरुरी कार्य पहले निपटाएं।
अनुकूलता के लिए- श्वान को टुकड़े कर रोटी खिलाएं।
अंक 02- नौकरी में पहले से चल रही परिवर्तन की कोशिशें अब जाकर सफल होती दिखाई देगी। तेजी मंदी के धंधे में सिर्फ नुकसान को झेलने लायक पैसों का ही निवेश करें।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार पर सरसों तेल का दीपक लगाएं।
अंक 03- लाभांष का अधिकांष हिस्सा खर्च हो जाने से व्यवसाय को बढ़ाने में मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। आम बोलचाल की भाषा में बरता गया संयम चहुं ओर प्रसिद्धी दिलवाएगा।
अनुकूलता के लिए- दोपहर पश्चात श्वेत पदार्थों के सेवन से बचें।
अंक 04- धार्मिक सत्संग में श्रवण किये गए विचारों को जीवन में उतारने का प्रयत्न करें। उच्चाधिकारी के कोप का शिकार होने से बचने के लिए कामकाज को सुधारने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- कौए को भोजन कराएं।
अंक 05- तेजी मंदी के कामकाज में हानि की संभावनाओं को देखते हुए अपनी गुंजाइश के हिसाब से काम करना होगा। कुसंगति का असर मन व मस्तिष्क दोनों पर प्रतिकुल रहेगा।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़े से मुंग प्रवाहित करें।
अंक 06- वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए युवाओं को मिले अवसरों को अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहिए। मुख्य व्यवसाय के साथ ही अतिरिक्त कामकाज को भी अपनाना होगा।
अनुकूलता के लिए- अपने से कनिष्ठजन का अपमान करने से बचें।
अंक 07- दोस्ती के भरोसे दिया गया ऋण समय पर न मिलने से अपनी बदनामी करना सकता है। शेयर बाजार में तेजी की प्रतिक्रिया निर्णय लेने में असमंजस्य की स्थिति बनाएगी।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेश जी को हरी दुर्वा चढ़ाएं।
अंक 08- अतिरिक्त धनार्जन की कोशिश में सावधानी रखने की जरुरत है, अन्यथा पद प्रतिष्ठा गंवानी पड़ सकती है। व्यसनों को कम करने का प्रयास करते हुए कुसंगत से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल संत प्रवचन का श्रवण करें।
अंक 09- वर्तमान समय देखते हुए जीवनसाथी के ज्ञान के समुचित उपयोग के लिए मुख्यधारा में लाने का प्रयत्न करने होंगे। सेहत में सुधार लाने के लिये योग का सहारा लेना पड़ेगा।
अनुकूलता के लिए- एक लाल कमल का पुष्प अपने पास में रखें।





No comments:
Post a Comment