Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: अंक एक वाले आज काले रंग का उपयोग ना करें

अंक 01: अपनी कार्यक्षमता का पूरी तरह से आकलन करने के बाद ही जिम्मेदारी का बोझ अपने ऊपर लें। रिश्तेदारी में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के मौके आ सकते हैं। अनुकूलता के लिए काले रंग के उपयोग से बचकर रहें।


अंक 02: युवाओं को समय के साथ चलने व अस्तित्व बनाए रखने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा। नये-नये व्यक्तियों से मिलना व संबंध बनाना व्यवसाय की दृष्टि से लाभदायी रहेगा। अनुकूलता के लिए स्वयं के हाथों से खुद का कार्य करें।


अंक 03: साझेदारी के कामकाज में अपने सिद्धांतों को एक दम से थोपने के बजाए मिलकर रणनिति बनाने का प्रयास करें। व्यर्थ के स्वाभिमान को कुछ समय के लिए त्यागना होगा। अनुकूलता के लिए गं गगनाय नमः मंत्र का जप करें।


अंक 04: तेजी मंदी के व्यवसाय में आज के दौर में बुंद-बुंद से घड़ा भरने की नीति को अपनाते हुए काम करें। गोपनीय रूप से किसी अतिरिक्त कार्य को शुरू करना हित में रहेगा। अनुकूलता के लिए रुपये के दुरूपयोग से बचकर रहें।


अंक 05: किसी नये काम को करने के लिए ज्यादा आत्मविश्वास के कारण कोई गलत फैसले ले सकते हैं। पिछली बातों को भूलकर जीवनसाथी के साथ वफादार रहने का प्रयत्न करें। अनुकूलता के लिए प्रत्येक कार्य सलाह लेकर ही करें।


अंक 06: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने व विलासिता भरा जीवन जीने में खुब धन खर्च होगा। पहले से चल रहे अविश्वास को बदलने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए नारियल के वृक्ष के समीप दीपक लगाएं।


अंक 07: नौकरी में पद व पैसे दोनों ओर से तरक्की के लिए दिन अनुकूल है। नये कार्य के लिए ऋण की व्यवस्था होने से मन प्रसन्न रहेगा और आगे की नीति पर अच्छे से विचार कर सकेंगे। अनुकूलता के लिए मीठे का सेवन कर घर से निकलें।


अंक 08: मित्रों द्वारा तारिफ किये जाने से अतिआत्मविश्वास के कारण कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। तकरीबन कार्य में दूसरों के बजाए अंर्तविरोध के कारण स्वविरोध बना रहेगा। अनुकूलता के लिए हनुमान चालिसा का पाठ करें।


अंक 09: बड़ी मुसीबत से आसानी से बाहर आ जाने से कर्म के साथ-साथ ईश्वर को भी मानने के लिए बाध्य होंगे। नये लोगों पर एकदम से विश्वास करना नुकसानदायी हो सकता है। अनुकूलता के लिए शिक्षण सामग्री दान में दें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.