Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: नवरात्रि के दूसरे दिन क्या कहता है आपका मूलांक

अंक 01: कार्यस्थल एवं घर पर अपने ही लोगों के द्वारा विरोध का बिगुल बजाने से मन दुखी रहेगा। बुजुर्गों की समस्याओं से फारिंग होते हुए रूटीन के कामकाज में ध्यान दे पाएंगे। अनुकूलता के लिए मीठे का सेवन कर घर से निकलें।


अंक 02: युवाओं को भविष्य के प्रति मिल रही चुनौतियों का डटकर सामना करने से ही मनचाही मंजिल प्राप्त होगी। समस्त कार्यों में जिज्ञासु प्रवत्ति होने के फायदे मिलने लगेंगे। अनुकूलता के लिए गाय के देसी घी से शिवजी का अभिषेक करें।


अंक 03: घोर प्रतिस्पर्धा के इस युग में अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर पाने से युवाओं का मन भटकने लगेगा। नौकरी में होने वाले अदृष्य हमले का पूरे जोश के साथ सामना करना होगा। अनुकूलता के लिए श्वेत पदार्थों के सेवन से बचकर रहें।


अंक 04: मौजमस्ती में तन व धन दोनों ओर से खुब खर्च होगा। स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होना पड़ सकता है। संतानपक्ष का रूखा व्यवहार मन को वेदना पहुंचाएगा। अनुकूलता के लिए असत्य वचन बोलने से बचें।


अंक 05: युवाओं को नौकरी में घोर लापरवाही का खामियाजा पदावनती के रूप में भुगतना पड़ सकता है। सुविचारों का आदान-प्रदान चारो ओर आत्मीय प्रशंसा को बढ़ाएगा। अनुकूलता के लिए तय समय का पालन करने की कोशिश करें।


अंक 06: कार्य को आजकल पर टालने की आदत से जमीनों के कामकाज में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकते हैं। बुजुर्गों की छोटी सी समस्याएं अधिक धन खर्च करा सकती है। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल घर में शंखनाद करें।


अंक 07: व्यक्तिगत संबंधों में अपने व्यवहार को काबू में रखते हुए बड़ा दिल लेकर चलना होगा। मित्रता आजमाए बिना भावावेश में आकर रुपयों के लेनदेन मे नुकसान उठा सकते हैं। अनुकूलता के लिए किसी भी मंदिर मे चौमुखी दीपक लगाएं।


अंक 08: आहार-विहार पर नियंत्रण न रखने के कारण नुकसान शारीरिक दुर्बलता के रूप में सामने आने लगेंगे। पारिवारिक मसलों में बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप दिक्कत दे सकता है। अनुकूलता के लिए लाल रंग के अनाज का दान करें।


अंक 09: काम के सिलसिले में अतिव्यस्तता के कारण परिवार की अनदेखी मुसीबत को जन्म दे सकती है। मन में अनिश्चितता के कारण दैनिक पूजन कर्म को अच्छे से नहीं कर पाएंगे। अनुकूलता के लिए भिक्षुक का अपमान करने से बचें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.