Breaking News
recent

Aaj ka Rashifal: आज इन लोगों को बिजनेस और नौकरी में होगा लाभ, देखें Video

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today : आज आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है। आज लक्ष्मी माता को लाल फूल चढ़ाएं, कामना पूरी होगी।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today : दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे। आज लक्ष्मी नारायण के मंदिर में घी दान करें। कीर्ति बढ़ेगी।

 

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today : जिसे आप किसी काम के नहीं समझते थे, आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें। आज लक्ष्मी जी को हलवे का भोग लगाएं और अपने कार्य सिद्धि की कामना करें।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today : किये गए कुछ कार्यों से लोग नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे। लक्ष्मी नारायण के मंदिर में आज लाल ध्वज अर्पण करें, विजय होगी।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today : दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। लक्ष्मी माता को लाल फूल की माला अर्पण करें, सौभाग्य बढ़ेगा।

 

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today : व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मी जी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें। कामना पूरी होगी।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today : दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है। लक्ष्मी जी को सिंदूर और गुड़ से बने नैवेद्यम अर्पण करें, विवाह बाधा दूर होगी।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today : आलस त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today : आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे। आज रात्री लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक लगाएं, मुकदमे में विजय होगी।

 

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today : पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। लक्ष्मी जी को इत्र और लाल साड़ी अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

 

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today : मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। माता को सूखे मेवे के साथ मिठाई का नैवेद्यम लगाएं और कार्य सिद्धि के लिए निवेदन करें


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today : बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आज किसी माता के मंदिर में लाल चुनरी के साथ खारक ( छुहारा ) भी अर्पण करें। लाभ होगा।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.