Breaking News
recent

Aaj ka Rashifal: इस एक राशि वाले खरीद सकते हैं भूमि-भवन, होगा लाभ

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

 

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: कई दिनों से रुके कार्यों में गती आयेगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

 

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: भाग्य के भरोसे न बैठें कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें।

 

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आज का दिन आप के लिए शुभ है। पूराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

 

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: पूराने मामले सुलझ सकते है। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है। आप के अपने आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

 

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा देखी न करें।

 

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: कई दिनों से रुके कार्यों में गती आयेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बतायें नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदाई है।

 

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

 

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

 

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: विरोधी सक्रीय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

 

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमी-भवन में निवेश कर सकते हैं।

 

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आयगी। व्यर्थ के कार्यों में रुची बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जायेगा।

 

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.