Breaking News
recent

धुलाई को जा रहे केमिकल लगे कपड़ों की ग्रामीणों ने पकड़ी गाड़ी, पुलिस के हवाले किया

बागोड़ा. क्षेत्र में केमिकल लगे कपड़ों की धुलाई के मामले में रंगाला गांव में ग्रामीणों ने एक गाड़ी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को भारतीय किसान संघ के मंत्री राजुराम, तहसील उपाध्यक्ष बाबूलाल धेडू, इकाई सदस्य पदमाराम व जिला उपाध्यक्ष सताराम ने औद्योगिक नगरी बालोतरा से क्षेत्र के कोरी ध्वैसा व जैसावास गांव में संचालित अवैध फैक्ट्रियों में कैमिकल मिले कपड़ों की व्यापक पैमाने पर धुलाई के लिए जा रही एक बोलेरा कैंपर को पकड़ लिया। बाद में तहसीलदार भागीरथ विश्नोई व उपखंड अधिकारी को ग्रामीणों ने सूचना देकर मौके पर बुलाया गया, लेकिन ढाई घंटे तक पटवारी उम्मेदसिंह राणावत के अलावा कोई भी सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं आने से किसानों ने नाराजगी जाहिर की। भारतीय किसान संघ तहसील मंत्री राजुराम जाट व अन्य किसानों ने आरोप लगाते कहा कि जिला कलक्टर से लेकर पटवारी तक को कई बार ज्ञापन व मौखिक रूप से अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की ज रही। भारतीय किसान संघ के जोधपुर प्रांत सदस्य गणेशाराम चौधरी व अन्य पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों ने आरोप लगाते यह भी बताया कि डेढ़ माह पूर्व तहसीलदार भागीरथ विश्नोई को उपखंड अधिकारी व कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था, जिसमें जैसावास, कोरी ध्वैसा, खोखा व सायला तहसील के खारी व अन्य गांवों में कैमिकल युक्त कपड़ों की खेतों में अवैध फैक्ट्रियों पर धुलाई की जाने से किसानों की जमीन बंजर होने के साथ साथ पानी में खारापन आ चुका है।
ढाई घंटे बाद पुलिस पहुंची रंगाला
शाम साढ़े छह बजे किसानों के आकोश को देखते तहसीलदार भागीरथ विश्नोई के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार हैडकांस्टेबल किशनलाल विश्नोई, चूनाराम व सरकारी जीप चालक रमेश कुमार रंगाला गांव में मुख्य भीनमाल सड़क पर अवैध कैमिकल से युक्त कपड़ंों से ओवरलोडिंग खड़ी बोलेरो कैंपर के पास पहुंचे और पटवारी उम्मेदसिंह से फर्द प्राप्त कर बोलेरा कैंपर को कब्जे में लिया। पुलिस थाना में वाहन चालक बाड़मेर जिला अंतर्गत जोगासर, बायतु भोपजी निवासी इलियास खां पुत्र बाबूखान मुसलमान के विरुद्ध कार्रवाई कर एमवी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बिना दस्तावेजों के अवैध कैमिकल युक्त भरे कपड़ों के 190 थान कब्जे में लिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.